भोपाल (Bhopal) स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी (People's University) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे कैंपस की जांच शुरू कर दी.