भोपाल के पॉश सूरज नगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में हत्या के मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच अब उस केयरटेकर एजेंसी तक पहुंची है, जिसके जरिए वरुण कुमार को घर पर काम के लिए भेजा गया था। बताया जा रहा है कि एजेंसी एक लॉज के दो कमरों से संचालित हो रही थी और पुलिस अब उसके दस्तावेज और वेरिफिकेशन रिकॉर्ड खंगाल रही है। राकेश अग्रवाल का शव घर के कमरे में मिला था और गले पर धारदार हथियार के निशान बताए गए हैं। घर की अलमारी के लॉक टूटे मिले, जबकि किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला हुआ था। पुलिस आग लगाने की संभावित कोशिश और लूट समेत अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। वारदात के बाद से केयरटेकर वरुण कुमार लापता है। CCTV में उसके घर से निकलने की बात सामने आई है और उसकी आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड पर मिलने की जानकारी है। फिलहाल पुलिस का शक वरुण पर है, लेकिन हत्या उसी ने की है, यह जांच में अभी साबित होना बाकी है।
#rakeshagrawal #rakeshagrawalmurder #bhopal #bhopalnews #bhopalcrime #bhopalmurder #retiredias #iasofficer #iasmurder #caretaker #caretakercrime #varunkumar #surajnagar #surajnagarbhopal #caretakeragency #caretakermurdercase #madhyapradesh #mpnews #mpcrime #bhopalpolice #murdercase #murderinvestigation #crimeNews #crimeupdate #breakingnews #latestnews #hindinews #mpbreakingnews #ndtvmpcg
ndtv_news