Bhopal Murder Case: बैरसिया में किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी! NDTV MPCG News

  • 3:07
  • प्रकाशित: अप्रैल 16, 2026

MP Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमरपुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने एक किराना व्यापारी, हनीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने हनीफ खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। #BhopalCrime #BerasiaMurder #BhopalNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #JusticeForHanifKhan #CrimeUpdate #MPPolice #madhyapradeshnews #ndtvmpcg #mpnews

संबंधित वीडियो