Bhopal-Indore News | दो शहरों में कार आग की 2 तस्वीरें, Bhopal में आगजनी तो Indore में चलती Car धधकी

  • 1:43
  • प्रकाशित: अक्टूबर 06, 2026
भोपाल और इंदौर से कार में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। भोपाल में रात के अंधेरे में कुछ नकाबपोश युवक घर के बाहर खड़ी कार के पास पहुंचे और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। CCTV फुटेज में आग लगाने के बाद युवक भागते नजर आ रहे हैं और आग की लपटों की चपेट में आने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, इंदौर के IT Park चौराहे के पास भंवरकुआं से IT Park की ओर जा रही चलती कार में अचानक आग लग गई। आग के दौरान कार में जोरदार धमाका भी हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। चालक ने समय रहते कार से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। #bhopalnews #indorenews #bhopal #indore #carfire #carfirecctv #bhopalcrime #itpark #bhawarkuan #shortcircuit #fireincident #madhyapradeshnews ndtv_news

संबंधित वीडियो