मध्य प्रदेश के चर्चित फर्जी पासपोर्ट मामले में एमपी एसटीएफ ने आरोपी गुलाब राव को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी ने पासपोर्ट बनवाने के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने और सत्यापन में अहम भूमिका निभाई थी। मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में करीब 70 फर्जी पासपोर्ट का मामला सामने आया है। पुलिस सत्यापन की भूमिका और कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
#bhopalfakepassport #gulabrao #mpstf #madhyapradeshnews #gwaliornews #bhopalnews #fakepassportracket #fakepassportcase #passportfraud #passportverification #dabranews #fakedocuments #passportscam #crimenews #latestmpnews
ndtv_news