Balaghat Car Fire: मध्य प्रदेश के बालाघाट में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शनिवार की देर रात चलती कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण आग का गोला बन गई और उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि राहगीरों ने एक 8 वर्ष की बच्ची को सही सलामत बचाया. जानकारी के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि तीन लोगों को कार से बाहर नहीं निकाला जा सका और वो कार के अंदर ही जिंदा जल गए.