Women Becomes Nagin Drama: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के सीगंनपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लड़की अचानक घर से गायब मिली. सुबह परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुली रखी थी, जिसके बाद से यह चर्चा बनी हुई है की लड़की नागिन के रूप में भेष बदलकर गायब हो गई है. कुछ ही देर में खबर पूरे गांव में फैल गई. जाहिद अख्तर की रिपोर्ट..