केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नक्सलवाद को लेकर पहली हाई-लेवल समीक्षा बैठक रायपुर में संपन्न हो गई है। इस अहम बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे अभियानों की प्रगति, सुरक्षा बलों की तैनाती और आखिरी चरण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.