Ambikapur Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला के साथ निर्भया कांड जैसी हैवानियत हुई है. महिला के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई. उसका शव खून से लथपथ अवस्था में रिंग रोड पर महामाया मंदिर द्वार के पास फुटपाथ पर मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. #Ambikapur #Chhattisgarh #CrimeNews #BreakingNews #RapeCase #MurderCase #IndiaNews #ShockingNews #CGNews #LatestNews