Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इतिहास दिया. महज 80 गेदों में 175 रना बना डाले. वैभव ने यह विस्फोटक पारी इंडिया बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप 2026 फाइनल में खेली है. 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे में इंडलैंड के सामने वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी ने भारत को 25.3 ओवर में ही 251 तक पहुंचा दिया. इस लाजवाब पारी के बाद वैभव के नाम कई रिकॉर्ड हो गए हैं.
सूर्यवंशी एक ही U19 वर्ल्ड कप कैंपेन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए. 175 रनों की पारी में वैभव सूर्यवंशी ने अपना शतक महज 55 गंदों में पूरा किया, जो U19 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय क्रिकेटर द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ शतक है. पहले बैटिंग करने का फैसला करते हुए भारत ने चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज का विकेट जल्द ही गंवा दिया था, मगर बाद में सूर्यवंशी और म्हात्रे ने मिलकर पारी को संभाला.
वैभव सूर्यवंशी और महात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन जोड़े म्हात्रे 19वें ओवर में 53 रन बनाकर आउट हो गए और 26वें ओवर में वैभव भी अपना विकेट गंवा बैठे. आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटते समय इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 14 वर्षीय वैभव को बधाई दी. वैभव की 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल हैं.
वैभव सूर्यवंशी का जीवन परिचय
वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी भी क्रिकेट के शौकीन थे और वैभव के क्रिकेट करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
वैभव ने मात्र चार साल की उम्र में क्रिकेट का प्रशिक्षण शुरू किया. आठ साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें पटना के मनीष ओझा की GenNex क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया.
शुरुआती दौर में वैभव और उनके पिता हर दूसरे दिन लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा करके पटना प्रशिक्षण के लिए जाते थे. उनके पहले कोच मनीष ओझा उन्हें तेज़ सीखने वाला खिलाड़ी बताते हैं.
Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup Final
वैभव के शानदार रिकॉर्ड
- वैभव ने केवल 12 साल की उम्र में बिहार की अंडर-19 टीम के लिए विणू मांकड़ ट्रॉफी खेली. 2023 में उन्होंने इंडिया बी अंडर-19 टीम के लिए क्वाडरंगुलर सीरीज में छह पारियों में 177 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतकीय पारी शामिल थीं.
- सितंबर 2024 में, वैभव ने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पदार्पण किया. इस मैच में उन्होंने 58 गेंदों में शतक बनाया, जो भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों में सबसे तेज़ शतक था.
- 2024 के अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने UAE अंडर-19 के खिलाफ 46 गेंदों में 76 रन और सेमीफाइनल में श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ 36 गेंदों में 67 रन बनाए.
- नवंबर 2025 में, इंडिया ए टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने UAE के खिलाफ मात्र 42 गेंदों में 144 रन की जबरदस्त पारी खेली. इस दौरान उनका शतक केवल 32 गेंदों में पूरा हुआ.
वैभव का घरेलू क्रिकेट करियर
वैभव ने जनवरी 2024 में मात्र 12 साल और 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया. वह बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के और आधुनिक युग में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.
नवंबर 2024 में, उन्होंने 13 साल और 241 दिन की उम्र में बिहार के लिए टी20 में पदार्पण किया. दिसंबर 2024 में, उन्होंने 13 साल और 269 दिन की उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया. दिसंबर 2025 में, उन्होंने 14 साल और 272 दिन की उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में 36 गेंदों में शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और एबी डीविलियर्स का 150 रन का सबसे तेज़ रिकॉर्ड तोड़ा.
Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup Final
वैभव का आईपीएल करियर
नवंबर 2024 में, वैभव 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल के लिए साइन करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. 19 अप्रैल 2025 को उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया और 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के पदार्पणकर्ता बने. अपने पहले मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 34 रन बनाए.
28 अप्रैल 2025 को, उन्होंने 14 साल और 32 दिन की उम्र में आईपीएल में शतक बनाकर सबसे कम उम्र के शतककर्ता का रिकॉर्ड बनाया. यह शतक उन्होंने मात्र 35 गेंदों में बनाया, जो आईपीएल का दूसरा सबसे तेज़ शतक और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज़ शतक है.