विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2023

पैट कमिंस ने रचा इतिहास, बने IPLके सबसे मंहगे खिलाड़ी, 20. 50 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस के लिए IPLऑक्शन में जबरदस्त जंग देखने को मिली. उन्होंने आईपीएल इतिहास का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

पैट कमिंस ने रचा इतिहास, बने IPLके सबसे मंहगे खिलाड़ी, 20. 50 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा

IPL Auction 2024: इडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में इतिहास की सबसे बड़ी बोली देखने को मिली. ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है, इसी के साथ पैट आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा कर कमिंस ने सैम कुरेन (Sam Curran) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कुरेन को 2023 में पंजाब  किंग्स (Punjab Kings) ने 18.5 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था.

सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को अपने टीम में किया शामिल

बता दें कि पैट कमिंस को खरीदने के लिए हैदराबाद, आरसीबी, और सीएसके ने बोली लागई थी, लेकिन आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने सबसे बड़ी बोली लगाकर पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल कर लिया.

वहीं आईपीएल ऑक्शन 2024 में रोवमेन पॉवेल को 7.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया.आईपीएल 2024 ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी इस समय पैट कमिंस हैं, जिन्हें रिकॉर्ड 20 करोड़ 50 लाख रुपये ऑक्शन में मिले हैं. 

ये भी पढ़े: IPL 2024 AUCTION UPDATE : आज 333 खिलाड़ियों पर लगेगा दांव, जानिए किस टीम के पर्स में है कितना दम?

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी....

IPL 2024 के लिए पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा.
IPL 2023 के लिए सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
IPL 2023 के लिए कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
IPL 2023 के लिए बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में सीएसके ने खरीदा.
IPL 2021 के लिए क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा.
IPL 2023 के लिए निकोलस पूरन को 16 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा.
IPL 2015 के लिए युवराज सिंह को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.
IPL 2020 के लिए पैट कमिंस को15.5 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा.
IPL 2022 के लिए ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में मुंबई ने खरीदा.
IPL 2021 के लिए काइल जैमिसन ने 15 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा.
IPL 2017 के लिए बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में राइजिंग सुपरजायंट ने खरीदा. 

ये भी पढ़े: IPL 2024: CSK ने डेरिल मिशेल को 14 करोड़ में खरीदा, IPL के इतिहास में पैट कमिंस बने सबसे महंगे खिलाड़ी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
T20 Women's World cup 2024: दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भी साबित हुई चोकर्स, हारी फाइनल, न्यूजीलैंड की झोली में गिरा खिताब
पैट कमिंस ने रचा इतिहास, बने IPLके सबसे मंहगे खिलाड़ी, 20. 50 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा
IPL 2024 Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Ekana stadium in Lucknow today playing eleven pitch report and match prediction
Next Article
MI vs LSG: आज मुंबई और लखनऊ के बीच होगी भिड़ंत, जानें इकाना की पिच पर किसका होगा राज?
Close