2 months ago

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) को रौंदकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई है. भारत को जीत के लिए दूसरे मुकाबले में 209 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसे टीम ने 15.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. 

इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव 37 गेंद पर 82 रन नाबाद रहे, जिसमें  9 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. वहीं विकेटकीपर ईशान किशन 32 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें  11 चौके, 4 छक्के शामिल हैं. इसके अलावा शिवम दुबे  ने 18 गेंदों पर 36 रन बनाए, जिसमें  1 चौका और 3 छ्क्क शामिल है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेला गया. यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium Raipur) में खेला गया. बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था. 

भारत और न्यूजीलैंड टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा,  संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: : मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन,ईश सोढ़ी, जेकब डफी,  जैक फॉक्स मैट हैनरी

Jan 23, 2026 22:59 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: टीम इंडिया ने कीवियों को 7 विकेट से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड पर इस सीरीज की लगातार दूसरी जीत हासिल की.  टीम ने कीवियों को 7 विकेट से हराया. भारतीय टीम ने 209 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 बॉल पर नाबाद 82 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 32 बॉल पर 76 रन बनाए. दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी हुई. अभिषेक शर्मा जीरो और संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हुए.

Jan 23, 2026 22:49 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: कैप्टन मिचेल सैंटनर ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली

बता दें कि रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 208/6 रन बनाने में कामयाब हुई थी. कैप्टन मिचेल सैंटनर सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 27 गेंद में सर्वाधिक 47 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा रचिन रविंद्र ने 44 रनों का योगदान दिया था. 

Jan 23, 2026 22:42 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत, 2-0 से बनाई बढ़त

रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव 37 गेंद पर 82 रन नाबाद रहे, जिसमें  9 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. वहीं विकेटकीपर ईशान किशन 32 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें  11 चौके, 4 छक्के शामिल हैं. इसके अलावा शिवम दुबे  ने 18 गेंदों पर 36 रन बनाए, जिसमें  1 चौका और 3 छ्क्क शामिल है.

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए हैं, जबकि हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या के खाते में एक-एक विकेट आए.

Jan 23, 2026 22:26 (IST)

जीत से 2 रन दूर भारत

भारत ने अपने 2078 रन पूरे कर लिए हैं. टीम को अब जीत के लिए बस 2 रनों की जरूरत है. 

Advertisement
Jan 23, 2026 22:23 (IST)

जीत से सात रन दूर भारत

भारत ने अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं. टीम को अब जीत के लिए 34 गेंदों में बस सात रनों की जरूरत है. 

Jan 23, 2026 22:23 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा छक्का

सूर्यकुमार यादव ने मैट हेनरी के गेंद पर छक्का जड़ा. वहीं शिवम दुबे ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया. स्काई ने स्टंप्स के पार जाकर स्टाइलिश फ्लिक शॉट खेलते हुए छक्का मारा. वहीं दुबे ने लॉन्ग-ऑफ के वाइड में चौका लगाया. इस ओवर में 14 रन बने. भारत को 42 गेंदों में 31 रनों की जरूरत है.

Advertisement
Jan 23, 2026 22:15 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: शिवम दुबे छक्कों की लगाई झड़ी

शिवम दुबे छक्कों की झड़ी लगा रहे हैं. उन्होंने इस ओवर में ईश सोढ़ी की गेंदों पर दो बड़े छक्के जड़े. इस ओवर में कुल 16 रन बने. भारत अब मजबूत स्थिति में है क्योंकि उसे शेष 48 गेंदों में सिर्फ 45 रनों की जरूरत है.

Jan 23, 2026 22:11 (IST)

IND vs NZ Live: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने महज 23 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. ​​भारतीय कप्तान ने एक साल से अधिक के अंतराल के बाद अर्धशतक बनाया है. अब वो राहत की सांस ले रहे हैं.

IND 128-2 (9)

Advertisement
Jan 23, 2026 21:54 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: ईशान किशन आउट

भारत को तीसरा झटका लगा है. ईशान किशन 76 रन बनाकर आउट हो गए. अब भारत को 66 गेंदों में 81 रन चाहिए.

Jan 23, 2026 21:47 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: ईशान किशन तीसरा का छक्का!

ईशान किशन ने अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते हुए शानदार शॉट खेला. क्रीज से बाहर निकलकर उन्होंने ईशान सोढ़ी की गेंद को डीप मिड-विकेट पर खड़े फील्डर के ऊपर से छक्का मारा. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक रन लेकर स्ट्राइक बरकरार रखी. इस ओवर में 13 रन बने. भारत को 78 गेंदों में 121 रनों की जरूरत है.

Jan 23, 2026 21:40 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: ईशान किशन का अर्धशतक

भारत ने शुरुआती दो विकेट गंवा दिए, लेकिन ईशान किशन के शानदार खेलते हुए अर्धशतक जड़ा.. इसके साथ ही अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया. ईशान किशन ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा

Jan 23, 2026 21:37 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारतीय टीम ने पांच ओवरों में ठोके 54 रन

भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरूआती पांच ओवरों में 2 विकेट खोकर 54 रन बनाए हैं. ईशान किशन 19 गेंद में 41, जबकि सूर्यकुमार यादव छह गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Jan 23, 2026 21:27 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: ईशान किशन का विस्फोट शुरुआत, भारत ने 4 ओवरों में ठोक दिए 42 रन

भारतीय टीम ने शुरुआती चार ओवरों में 2 विकेट खो कर 42 रन बनाए हैं. ईशान किशन 13 गेंद में 29, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 6 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं. खिलाड़ी संजू सैमसन (06) और अभिषेक शर्मा (00) आउट हो गए.

Jan 23, 2026 21:20 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद अब क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं. भारत ने 2.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 21 रन बनाए..

Jan 23, 2026 21:18 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत की शुरुआत बेहद खराब, सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. सैमसन और अभिषेक दहाई का भी आंकड़ा छू नहीं पाए. सैमसन के बाद अभिषेक शर्मा भी सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं. सैमसन को मैट हैनरी, जबकि अभिषेक को डफी ने अपना शिकार बनाया है.

Jan 23, 2026 20:55 (IST)

IND vs NZ Live: भारत को न्यूजीलैंड ने दिया 209 रनों का लक्ष्य

भारत को न्यूजीलैंड ने 209 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम 6 विकेट पर 208 रन बना सकी.

Jan 23, 2026 20:50 (IST)

मिशेल सैंटनर 47 रन पर!

हार्दिक पांड्या के ओवर में 13 रन बने. मिशेल सैंटनर ने दो चौके लगाए, वहीं ज़ाकरी फाउल्क्स ने भी ओवर में एक चौका जड़ा. सैंटनर 27 गेंदों पर 47 रन बनाकर नाबाद हैं, लेकिन स्ट्राइक पर नहीं हैं.

न्यूजीलैंड 198-6 (19)

Jan 23, 2026 20:48 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: मार्क चैपमैन 10 रन बनाकर आउट

17वें ओवर में न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया. यहां पर मार्क चैपमैन (10 रन) को हार्दिक पंड्या ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया. उन्हें पहला विकेट मिला है.

Jan 23, 2026 20:43 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्यूजीलैंड को छठा झटका, मार्क चैपमैन आउट

न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिर गया है. हार्दिक पांड्या ने धीमी गेंद फेंकी, जिसे चैपमैन ने लेग साइड पर जोर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद की धीमी गति के कारण चूक गए. गेंद हवा में ऊंची चली गई और अभिषेक शर्मा ने लॉन्ग-ऑन से आगे बढ़कर शानदार कैच लपक लिया.

न्यूजीलैंड 161-6 (16.5)

Jan 23, 2026 20:38 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: अर्शदीप ने शानदार वापसी की...

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने पहले 2 ओवर में 36 रन लुटाए, लेकिन उन्होंने फिर से शानदार वापसी की है. उन्होंने चतुराई से गेंदबाजी की और सिर्फ चार रन दिए.

Jan 23, 2026 20:34 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के स्पेल हुए समाप्त

कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के चार-चार ओवरों के स्पेल समाप्त हो चुके हैं. दोनों गेंदबाजों ने दूसरे टी20 में क्रमशः 35-35 रन खर्च किए. वहीं कुलदीप दो और वरुण एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

Jan 23, 2026 20:32 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्यूजीलैंड ने 15 ओवरों में बनाए 151 रन

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 151/5 रन बनाए हैं. मार्क चैपमैन 7 गेंद में सात और कैप्टन मिचेल सैंटनर 11 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी टिम साइफर्ट (24), डेवोन कॉनवे (18), ग्लेन फिलिप्स (19), डैरिल मिचेल (18) और रचिन रविंद्र (44) हैं. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके हैं, जबकि हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे के खाते में 1-1 विकेट आए हैं. 

Jan 23, 2026 20:29 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया!

कुलदीप यादव के आखिरी ओवर में 11 रन बने. मिचेल सैंटनर ने स्पिनर की गेंद पर चौका लगाया।. कुलदीप ने 2 विकेट लेकर 35 रन दिए. न्यूजीलैंड की पारी में 30 गेंदें शेष हैं... अगर वो सही रणनीति अपनाते हैं तो 200 के करीब पहुंच सकते हैं. 

NZ 151-5 (15)

Jan 23, 2026 20:25 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: न्यूजीलैंड की बढ़ी टेंशन

वरुण चक्रवर्ती ने आठ रन का ओवर फेंका और अपने चार ओवरों का कोटा 1 विकेट (35 रन देकर) के साथ समाप्त किया. साथ ही न्यूजीलैंड की टेंशन बढ़ गई है. एक विकेट गिरने पर भारत की टीम निचले क्रम में बल्लेबाजी करने उतरेगी. मेहमान टीम की सारी उम्मीदें मिचेल सैंटनर और मार्क चैपमैन पर टिकी हैं.

Jan 23, 2026 20:13 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्यूजीलैंड का पांचवा विकेट गिरा, अर्धशतक से चूके रचिन रवींद्र

129 पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा... इसके साथ ही रचिन रवींद्र अर्धशतक से चूक गए. कुलदीप यादव ने अर्शदीप सिंह के हाथों रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा. वो 26 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गए. 

Jan 23, 2026 20:12 (IST)

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, डैरिल मिशेल पवेलियन लौटे

भारत टीम को चौथी सफलता मिली है. न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव के लिए शिवम दुबे को गेंद सौंपने का प्रयोग कारगर साबित हुआ. दुबे ने ट्रामलाइन के आसपास ऑफ-कटर गेंद डाली, जिसे डैरिल मिशेल ने लॉन्ग-ऑन पर खड़े फील्डर के हाथों में दे दिया.

Jan 23, 2026 20:07 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत ने रिव्यू गंवाया!

ओवर की पांचवीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने गुगली फेंकी और डैरिल मिशेल स्वीप शॉट खेलने में नाकाम रहे. भारत ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर संतुष्ट नहीं हुए. मेजबान टीम ने रिव्यू की अपील की, लेकिन बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर लगी थी, इसलिए भारत ने रिव्यू गंवा दिया.

न्यूजीलैंड 120-3 (11)

Jan 23, 2026 20:05 (IST)

न्यूजीलैंड 121-3 (11.1)

Jan 23, 2026 20:03 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: कुलदीप यादव की जाल में फंसे ग्लेन फिलिप्स

भारतीय टीम को तीसरी सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई है. कुलदीप यादव की जाल में ग्लेन फिलिप्स फंस गए... उनका शानदार कैच हार्दिक पंड्या ने पकड़ा है.

Jan 23, 2026 19:59 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: भारत बनाम न्यूजीलैंड, अभिषेक का महंगा ओवर!

अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी सौंपी गई. उन्होंने शुरुआती चार गेंदों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार रन दिए. हालांकि अगली दो गेंदों पर स्पिनर ने डैरिल मिशेल को हाफ-वॉली गेंदें फेंकीं, जिन पर मिशेल ने दो चौके जड़े.

न्यूजीलैंड 111-3 (10)

Jan 23, 2026 19:57 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्यूजीलैंड टीम की तूफानी पारी, 100 का आंकड़ा पार

न्यूजीलैंड की टीम ने तूफानी शुरूआत की है. वो 10वें ओवर से पहले ही 100 का आंकड़ा  पार किया. 

Jan 23, 2026 19:54 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, फिलिप्स पवेलियन लौटे

कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया. फिलिप्स ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लगा और गेंद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ चली गई. भारत के लिए यह बेहद जरूरी विकेट है, क्योंकि तीसरे विकेट की साझेदारी ने भारतीय टीम को काफी दबाव में डाल दिया था. फिलिप्स और रचिन रविंद्र ने 27 गेंदों में 55 रन जड़े हैं. 

ग्लेन फिलिप्स कैच हार्दिक पांड्या बोल्ड कुलदीप यादव 19(13)

न्यूजीलैंड 98-3 (8.5)

Jan 23, 2026 19:52 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

भारत टीम को फिर बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है.

Jan 23, 2026 19:44 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव: रचिन रविंद्र ने जड़ा छक्का

वरुण चक्रवर्ती की शानदार लेंथ की गेंद पर रचिन रविंद्र ने छक्का लगाया. गेंद डीप काउ कॉर्नर के ऊपर से छक्का बनकर गई. रविंद्र की बल्लेबाजी बेहतरीन है. उन्होंने 15 गेंदों में 27 रन बना लिए हैं.

Jan 23, 2026 19:42 (IST)

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने झटके 1-1 विकेट, यहां देखिए वीडियो

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने झटके 1-1 विकेट. न्यूजीलैंड के दौ बल्लेबाज पवेलियन पर लौटे

Jan 23, 2026 19:38 (IST)

IND vs NZ Live: 6 ओवर में न्यूजीलैंड 64 रन पर

पावरप्ले में दो विकेट गिरने के बावजूद न्यूजीलैंड ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. 6 ओवर में न्यूजीलैंड 64 रन बनाए.  भारत की तरफ से  हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः 1-1 सफलता प्राप्त की है. 

Jan 23, 2026 19:36 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: 24 रन बनाकर पवेलियन पर लौटे साइफर्ट

भारत को दूसरी सफलता मिली है. ये सफलता टिम साइफर्ट के रूप में हाथ लगी है. पारी का आगाज करते हुए साइफर्ट चक्रवर्ती का शिकार बने हैं. उन्होंने 13 गेंदों में 24 रन बनाए. इनका शानदार कैच इशान किशन ने पकड़ा है. न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 6 ओवरों में 62/2 रन है. 

Jan 23, 2026 19:32 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा, रुण चक्रवर्ती की गेंद पर साइफर्ट आउट

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिर गया. कॉनवे के बाद टिम सीफर्ट आउट हुए...वो वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बल्ले का किनारा लगकर गेंद हवा में उछल गई. ईशान किशन ने गेंद को बखूबी पकड़ा और मिड-ऑन के बाहर कैच लपक लिया.

Jan 23, 2026 19:28 (IST)

कॉनवे के बाद साइफर्ट भी आउट, भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को मिली दूसरी सफलता मिली है. डेवोन कॉनवे के बाद टिम साइफर्ट भी पवेलियन पर लौटे

Jan 23, 2026 19:26 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: डेवोन कॉनवे आउट

न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत के बीच हर्षित राणा ने भारत को एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई. उन्होंने धीमी गेंद से डेवोन कॉनवे को चकमा दिया और बल्लेबाज ने गेंद को हवा में उछालकर मिड-ऑफ पर खड़े हार्दिक पांड्या को कैच दे दिया.

Jan 23, 2026 19:20 (IST)

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, डेवोन कॉनवे हुए आउट

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, डेवोन कॉनवे हुए आउट

Jan 23, 2026 19:18 (IST)

भारतीय टीम को बड़ी सफलता, न्यूजीलैंड का एक विकेट गिरा

भारतीय टीम को बड़ी सफलता, न्यूजीलैंड का एक विकेट गिरा

Jan 23, 2026 19:17 (IST)

न्यूजीलैंड टीम ने तीन ओवर में बनाए 43 रन

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड की पारी का आगाज अच्छा हुआ है. न्यूजीलैंड टीम ने तीन ओवर में 43 रन बनाए हैं. 

Jan 23, 2026 19:15 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: डेवोन कॉनवे ने पहले ही ओवर में ठोके 18 रन

रायपुर में न्यूजीलैंड की पारी का आगाज अच्छा हुआ है. न्यूजीलैंड टीम ने पहले ही ओवर में 18 रन बनाए हैं. डेवोन कॉनवे  ने छह गेंदों में 18 रन ठोके हैं. 

Jan 23, 2026 19:13 (IST)

साइफर्ट और कॉनवे कर रहे हैं न्यूजीलैंड की पारी का आगाज

न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साइफर्ट और डेवोन कॉनवे पारी का आगाज कर रहे हैं. भारतीय टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला. 

Jan 23, 2026 18:39 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का लिया फैसला

भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. 

Jan 23, 2026 18:31 (IST)

India and New Zealand Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड मुकाबला, मैच के दौरान कैसा रहेगा रायपुर में मौसम का मिजाज?

रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है... मैच के दौरान आर्द्रता की संभावना 56% की करीब रहने की जताई जा रही है.

Jan 23, 2026 18:29 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: यहां देखिए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच....

यहां देखिए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच... NDTV रिपोर्टर निलेश त्रिपाठी के साथ...

Jan 23, 2026 18:25 (IST)

India vs New Zealand 2nd T20I Live Updates: सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी, चेकिंग के बाद लोगों को मिल रही स्टेडियम में एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच से पहले रायपुर में जबरदस्त उत्साह है. बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन स्टेडियम पहुंच रहे हैं. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी है. चेकिंग के बाद लोगों को स्टेडियम में एंट्री मिल रही है.

Jan 23, 2026 18:20 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड मुकाबला, कोहली-रोहित शर्मा को मिस कर रहे फैन्स

भारत और न्यूजीलैंड T20 मैच को लेकर रायपुर में जबरदस्त उत्साह है. हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा को फैंस काफी मिस रहे हैं. दरअसल, रायपुर में फैन्स विराट कोहली और राहुल शर्मा के पोस्टर लिए हुए स्टेडियम के बाहर दिखे. इस पोस्टर पर Miss You RO-KO लिखा... 

Jan 23, 2026 18:17 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: क्रिकेट के खुमार में डूबा रायपुर, टीम इंडिया की टी-शर्ट में फैन, क्रिकेट लवर में उत्साह

भारत और न्यूजीलैंड T20 मैच को लेकर रायपुर में जबरदस्त उत्साह है. बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन पहले ही यहां आ चुके हैं. शहर में हर जगह क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ देखी जा सकती है. वहीं फैन्स टीम इंडिया की टी-शर्ट, कैप खरीद रहे हैं. माहौल पूरी तरह से क्रिकेट के खुमार में डूबा हुआ है. 

Jan 23, 2026 18:13 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव, क्या कुलदीप अक्षर की जगह लेंगे?

बुधवार को डैरिल मिशेल के शॉट को रोकने की कोशिश में अक्षर पटेल की तर्जनी उंगली में चोट लग गई. चोट इतनी गंभीर थी कि ऑलराउंडर को खून बहती उंगली के साथ तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया. अगर वो आज रात के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, तो क्या उनकी जगह कुलदीप यादव खेलेंगे?

Jan 23, 2026 18:09 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा था

बुधवार को खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा की शानदार पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हरा दिया था. अभिषेक की 35 गेंदों पर खेली गई तूफानी 84 रनों की पारी की बदौलत मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. अभिषेक के अलावा रिंकू सिंह (20 गेंदों पर 44 रन नाबाद), सूर्यकुमार यादव (22 गेंदों पर 32 रन) और हार्दिक पांड्या (16 गेंदों पर 25 रन) ने भी योगदान दिया.

 

न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 27 रन देकर 2 विकेट लेकर सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 190 रनों पर 7 विकेट पर सिमट गई. वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए.

Jan 23, 2026 17:36 (IST)

IND vs NZ: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 4 बजे से एंट्री

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने भारत vs न्यूजीलैंड से पहले कुछ बदलाव भी किए हैं. फर्स्ट इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं होगी. मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. हालांकि इस मैच के लिए एंट्री शाम 4 बजे से खुल जाएगी. सीटें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी और बिना फिजिकल टिकट प्रवेश संभव नहीं होगा.

Jan 23, 2026 17:34 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत vs न्यूजीलैंड, ट्रैफिक रूट जारी, इन वाहनों का प्रवेश बंद

दूसरे शहरों से भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक रूट जारी किया गया है, ताकि भीड़ में फंसने से बचा जा सके. नया रायपुर इलाके में आज रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

Jan 23, 2026 17:30 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शक

रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 55000 सीटिंग कैपेसिटी का स्टेडियम है. बता दें कि 22 जनवरी की दोपहर ही दोनों टीमें रायपुर पहुंच चुकी है. 

Jan 23, 2026 16:52 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: रायपुर में भारत बनाम न्यूजीलैंड, भारतीय खिलाड़ियों ने उठाया बारनवापारा अभ्यारण्य में सफारी का लुत्फ

रायपुर में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी- 20 मुकाबला के से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य बलौदा बाजार में प्रकृति के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठाया. 

Jan 23, 2026 16:49 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: रवि बिश्नोई या हर्षित राणा? भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

दूसरे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है, क्योंकि पहले मुकाबले में अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे. ऐसे में उनकी जगह रवि बिश्नोई या हर्षित राणा को मौका मिलने की उम्मीद है.

Jan 23, 2026 16:48 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live:न्यूजीलैंड की टीम में ये खिलाड़ी शामिल

न्यूजीलैंड टीम में  मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन,  काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, डेरिल मिचेल,क्रिस्टियन क्लार्क,जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स शामिल  है. 

Jan 23, 2026 16:39 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: रायपुर में भारत बनाम न्यूजीलैंड, फैंस में मैच को लेकर काफी उत्साह

इस मौच को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. फैंस मैच देखने के लिए रायपुर पहुंच रहे हैं. 

Jan 23, 2026 16:37 (IST)

IND vs NZ 2nd T20I Live: रायपुर में भारत बनाम न्यूजीलैंड, यहां देखिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं. 

Topics mentioned in this article