शिवपुरी में तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर लोग

मामला शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 बड़ौदा क्षेत्र का है. क्षेत्र में रहने वाली अनारी देवी का निधन हो गया था.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
मामला शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 बड़ौदा क्षेत्र का है

शिवपुरी: एक तरफ प्रशासन जहां बड़े-बड़े विकास के दावे कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ नगरिय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में न केवल परेशानियां आ रही हैं बल्कि उन्हें तिरपाल के नीचे मजबूर होकर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. 

मामला शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 बड़ौदा क्षेत्र का है. क्षेत्र में रहने वाली अनारी देवी का निधन हो गया था. परिजनों को अंतिम संस्कार करना था, लेकिन इस इलाके में कोई टीन शेड युक्त श्मशान घाट नहीं होने की वजह से परिजनों को तिरपाल का सहारा लेकर अंतिम संस्कार करना पड़ा.

Advertisement

अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने आए आत्माराम ने बताया कि हम शिवपुरी के बड़ौदा क्षेत्र में रहते हैं. हमारा वार्ड नंबर 16 है. इस इलाके में दो श्मशान घाट हैं, लेकिन एक पर भी टिन शेड नहीं है, बारिश के दौरान अंतिम संस्कार करने में बहुत परेशानी आती है.

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवपुरी क्षेत्र में आने वाले श्मशान घाट की बात मेरे संज्ञान में आई है. यह बड़ौदा क्षेत्र का मामला है. जल्द ही वहां टीन शेड लगाने की व्यवस्था की जाएगी.

जब जिला मुख्यालय पर यह खबर सामने आई कि लोगों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने में तिरपाल का सहारा लेना पड़ता है तो जिला प्रशासन ने नगरपालिका की तरफ इशारा कर दिया. लेकिन अब से कुछ दिन पहले जिले के मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पोहरी हसील के मुख्यालय पर भी इसी तरह की तस्वीरें सामने आई थीं. 
 

Topics mentioned in this article