विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 14, 2023

शाजापुर में निकली तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा थामे दस हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

शहर के स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा ने आठ किलोमीटर से ज्यादा लंबा सफर तय किया. तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए.

Read Time: 3 min
शाजापुर में निकली तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा थामे दस हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल
दस हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

शाजापुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले आज शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी शिरकत की.

oi67pel

विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई

ये भी पढ़ें- सूरजपुर : गूगल से जानकारी लेना पड़ा महंगा, चंद मिनटों में ठगों ने उड़ा दिए लाखों रुपये

शहर के स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा ने आठ किलोमीटर से ज्यादा लंबा सफर तय किया. तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए. इस रैली में सरकारी और निजी स्कूल के बच्चे, स्वंयसेवी संस्था के लोग, मुस्लिम समाज और धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी समेत 50 से ज्यादा संस्थाओं के लोग शामिल हुए. स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई रैली मुख्य मार्ग पर होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों से होकर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर समाप्त हुई. जहां सामूहिक राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया.

7rsirjog

कई दिनों पहले से की गई थी यात्रा की तैयारियां

तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने तिरंगा यात्रा के समापन पर संबोधित करते हुए कहा कि आज 14 अगस्त का दिन, भारत के विभाजन का दिन भी है. भारत के नागरिक भारत का विभाजन नहीं चाहते थे. लेकिन फिर भी दुर्भाग्य है कि लाखों लोगों का खून बहा..तब जाकर भारत का विभाजन हो पाया. आजादी के लिए न जाने कितने लोगों ने अपना बलिदान दिया. तब जाकर हमें स्वतंत्रता मिली, तिरंगा हमारी आन बान शान है और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी इसी तिरंगे के चलते जब भारतीय वहां से निकल रहे थे तो दोनों देशों ने युद्ध रोक दिया था.

06mr7d2o

इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी शिरकत की

ये भी पढ़ें- आदिवासी युवक को गोली मारने वाला BJP विधायक का बेटा गिरफ्तार, महिला मित्र के घर में था छिपा

कई दिनों पहले से की गई थी यात्रा की तैयारियां
शाजापुर में निकाली गई इस एतिहासिक तिरंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं. कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मगुरूओं की बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आह्वान किया गया था. कार्यक्रम के लिए बाकायदा नोडल अधिकारी और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग से यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही है. कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को आज और कल अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों कार्यालयों पर तिरंगा लगाने के लिए अपील भी की. 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close