विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2023

शाजापुर में टैंकर ने मारी बाईक को टक्कर, मां-बेटी की मौत, 3 घायल

ट्रक टैंकर ने जिस बाइक को टक्कर मारी उस पर कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें दो महिला एक पुरुष और दो बच्चे शामिल थे.

शाजापुर में टैंकर ने मारी बाईक को टक्कर, मां-बेटी की मौत, 3 घायल

शाजापुर जिले के आगरा मुंबई नेशनल हाईवे नंबर 52 पर आज एक तेज रफ्तार टैंकर ट्रक ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर बैठी मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए. शहर के नजदीक बायपास पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही लालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और हादसे में मृत मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया.

एक बाईक पर सवार थे 5 लोग

ट्रक टैंकर ने जिस बाइक को टक्कर मारी उस पर कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें दो महिला एक पुरुष और दो बच्चे शामिल थे. कनासिया गांव  के निवासी करण सिंह अपनी पत्नी हीरामणि एवं साली रचना और दो बच्चों के साथ सारंगपुर की तरफ जा रहे थे. तभी शाजापुर बायपास  के समीप कंटेनर ने इस बाइक को अपनी चपेट में लिया जिसमें रचना एवं उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन घायल हो गए हैं.

टैंकर को पुलिस ने पकड़ा

बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को लालघाटी पुलिस ने पकड़कर थाने पर खड़ा करवा दिया. थाने पर पदस्थ एएसआई रोशन सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सड़क दुर्घटना का प्रकरण कायम किया. जाकर मामले की जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com