विज्ञापन

Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos

Gallery View
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    उज्जैन में महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में तड़के ढाई बजे मंदिर के पट खोले गए और भस्म आरती की गई. सबसे पहले भगवान महाकाल को हरिओम जल अर्पित किया गया. इसके बाद मंदिर के पंडे पुजारियों ने बाबा महाकाल को केसर और चंदन का उबटल लगाया. इसके बाद दूध,  दही, घी, शहद और फलों के रस से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया. (फोटो क्रेडिट-NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इधर, मध्य प्रदेश के विदिशा के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. कांच मंदिर, जटाशंकर मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर, कागदीपुर बटेश्वर मंदिर और विद्युत महाकाल मंदिर में भक्तों की आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है. (फोटो क्रेडिट- नवेद खान/ NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    शिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है. इस मौके पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में नर्मदा में स्नान करने पहुंच रहे हैं. बुधनी, नसरुल्लागंज क्षेत्र के घाटों पर काफी भीड़ उमड़ी. यहां नीलकंठ, सीलकंठ और आंवली घाट पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे हैं. शिवालयों में भी सुबह से ही शिव भक्तों का ताता लगा हुआ है. जिलेभर में शिव बारात निकाली जा रही हैं. वहीं प्रसाद वितरण , भंडारों का आयोजन किया जा रहा है. (फोटो क्रेडिट- कपिल सूर्यवंशी/ NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    शहडोल के शहर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बाणगंगा कुंड में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. (फोटो क्रेडिट- विनय तिवारी/ NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    वहीं प्राचीन कलचुरी कालीन विराट मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. हालांकि गर्भ गृह में जर्जर स्थिति के चलते बाहर से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. दरअसल, पुरातत्व विभाग ने कलचुरी कालीन विराट मंदिर गर्भ गृह बंद कर दिया है. (फोटो क्रेडिट- विनय तिवारी/ NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    महाशिवरात्रि के मौके पर मैहर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. मैहर के चौरासी बाबा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से कतार में खड़े दिख रहे हैं. (फोटो क्रेडिट- धर्मेंद्र वर्मा / NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    महाशिवरात्रि पर्व पर प्रसिद्ध बढ़ौरा शिव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. सीधी जिले सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के लोग प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. (फोटो क्रेडिट- अमित सिंह / NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की देर रात से ही भीड़ लगी हुई है. इस दौरान लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. (फोटो क्रेडिट- देव श्रीमाली/ NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर में रात 12 बजे से भोलेनाथ के पट खोल दिए गए हैं. तभी से दर्शन का सिलसिला जारी है.(फोटो क्रेडिट- देव श्रीमाली/ NDTV)
  • Mahashivratri 2025: MP में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज; देखें Photos
    आगर मालवा के बैजनाथ महादेव मंदिर में करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर बैजनाथ महादेव मंदिर में लगभग एक सौ पच्चीस क्विंटल अनाज से खिचड़ी का प्रसाद बनाया गया. (फोटो क्रेडिट-NDTV)