विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2023

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पुलिस कंट्रोल रूम से निकाली गई रैली

इस वाहन रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर लोगों के मन में देश प्रेम की भावना को जागृत करना, राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के उद्देश्य से यह तिरंगा वाहन रैली निकाली गई.

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पुलिस कंट्रोल रूम से निकाली गई रैली
विशाल वाहन रैली निकाली गई

नीमच: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नीमच पुलिस विभाग के द्वारा एक विशाल वाहन रैली निकाली गई. यह वाहन रैली नीमच के पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई.

b5fk2qso

कलेक्टर, एसपी ने वाहन रैली में शामिल होकर पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की

कलेक्टर, एसपी ने वाहन रैली में शामिल होकर पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की ओर शहर वासियों को देश प्रेम के लिए प्रेरित किया. दोनों अधिकारियों ने रैली का नेतृत्व किया. 

pgrip7jo

तिरंगा वाहन रैली निकाली गई

ये भी पढ़ें- सूरजपुर : गूगल से जानकारी लेना पड़ा महंगा, चंद मिनटों में ठगों ने उड़ा दिए लाखों रुपये

एसपी अमित तोलानी ने बाइक चलाई और उसके पीछे कलेक्टर दिनेश जैन बैठे और पूरे शहर का चक्कर लगाया. वाहन रैली पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी. रैली का समापन पुलिस कंट्रोल रूम नीमच पर ही हुआ.

4qgv4p2

विशाल वाहन रैली निकाली गई

इस वाहन रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर लोगों के मन में देश प्रेम की भावना को जागृत करना, राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के उद्देश्य से यह तिरंगा वाहन रैली निकाली गई.

khr6hub8

यह वाहन रैली नीमच के पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई

ये भी पढ़ें- पन्ना के रिहायशी इलाकों में 15 दिनों से डेरा डाले बैठे तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा, गांव में राहत

तिरंगा वाहन रैली में कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमित तोलानी, एडीशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, एसडीएम ममता खेड़े, सीएससी फूल परस्ते, डीएसपी वैशाली सिंह, आई विक्रम सिंह भदोरिया, कैंट थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, बघाना थाना प्रभारी अजय सारवान, नीमच थाना प्रभारी, करणी सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरूष पुलिस कर्मी, अधिकारी बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा वाहन रैली में शामिल हुए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com