विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2024

Viral Video: छतरपुर में बीवी का बवाल! बीच सड़क पति की कर दी धुनाई, गर्लफ्रैंड को बाइक पर घुमाने का हुआ था शक

Viral video: छतरपुर में एक पत्नी ने पति को एक अंजान महिला को बाइक बैठना इतना नागवार गुजरा कि उसने बीच सड़क पर पति की पिटाई कर दी. पति की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पति ने खुद को निर्दोष बताया है. शिक्षक पति ने कथित महिला के साथ रिश्तों को लेकर बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई. 

Viral Video: छतरपुर में बीवी का बवाल! बीच सड़क पति की कर दी धुनाई, गर्लफ्रैंड को बाइक पर घुमाने का हुआ था शक
बीच सड़क पर पति की बेवफाई से नाराज हुई पत्नी

Husband-Wife Viral Video: छतरपुर जिले में एक बीवी ने पति को इसलिए बीच पर भिड़ गई क्योंकि उसका पति एक महिला को स्कूटी पर बैठा कर ले जा रहा था. दिलचस्प बात यह है कि पेशे से शिक्षक पति से उसकी पत्नी पिछले चार साल से अलग रह रही है. शिक्षक पति की पत्नी द्वारा सड़क पर की पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर अब हॉक केक बना हुआ है.

बीच सड़क पर पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पति ने खुद को निर्दोष बताया है. शिक्षक पति ने कथित महिला के साथ रिश्तों को लेकर बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर सफाई देते हुए कहा कि उक्त महिला उसकी सहकर्मी है, जिसे उनसे सड़क पर उसने लिफ्ट दिया था. 

शिक्षक बीवी ने एक महिला मित्र के साथ पकड़े पति पुष्पेंद्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए

मामला छतरपुर विकासखंड के बरायचखेरा का है, जहां मौजूद प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक पुष्पेन्द्र शर्मा का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. शिक्षक बीवी ने एक महिला मित्र के साथ पकड़े पति पुष्पेंद्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वायरल वीडियो में बाइक पर शिक्षक पुष्पेन्द्र शर्मा के साथ एक महिला बैठी हुई नजर आ रही है. 

आरोपी शिक्षक ने निजी होटल में वायरल वीडियो पर सफाई देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस किया

पूरे प्रकरण पर सफाई देने के लिए आरोपी शिक्षक पुष्पेंद्र शर्मा ने बाइक पर सवार महिला के साथ एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस किया और वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि महिला सहकर्मी को लिफ्ट देने के लिए बाइक पर बैठाया, जिसका उनकी पत्नी ने गलत मतलब निकाल लिया. 

पूरे मामले पर अब शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी में आरोपी शिक्षक के खिलाफ हो गए

पूरे मामले पर अब शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी में आरोपी शिक्षक के खिलाफ हो गए हैं. आरोपी शिक्षक द्वारा मामले में प्रेस कांफ्रेंस बुलाने को लेकर सफाई मांगी है. शिक्षा अधिकारी आर.पी. प्रजापति का कहना था कि पत्रकार वार्ता के संबंध में किसी प्रकार की कोई भी अनुमति नहीं ली गई. उन्होंने कहा कि मामले पर संकुल प्राचार्य से जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें-Viral Video: बेटी को कुत्ते ने काटा, तो बदला लेने के लिए डॉगी की क्रूरता से ले ली जान, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com