विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2024

कड़ाके की ठंड के बीच MP के मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां गिरेगा पानी

MP Weather: रविवार की सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर कोहरा छाया रहा. हालांकि सोमवार से प्रदेश के कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

कड़ाके की ठंड के बीच MP के मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां गिरेगा पानी

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. दरअसल, कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं. हालांकि सोमवार से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 

MP में बारिश के आसार

23 दिसंबर से पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं, जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. IMD के अनुसार, 2-3 डिग्री सेल्सियस तक 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है. 

ठंढ के बीच बारिश की दस्तक

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से मध्य प्रदेश में ठंढ के बीच 3 दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी. दतिया, भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, हरदा, बैतूल, खंडवा, अलीराजपुर, बुरहानपुर, दमोज, छतरपुर में कहीं कहीं बारिश हो सकती है.

 

MP के इन जगहों पर छाया कोहरा

रविवार की सुबह भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, कटनी, सागर, दमोह, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहा. फिलहाल प्रदेश में पचमढ़ी और नौगांव सबसे ठंडा रहा. 

पचमढ़ी में भी तापमान में हुई बढ़ोतरी

इधर,कड़ाके की ठंड के बीच अचानक रात और दिन के पारे में बढ़ोतरी देखी गई. यहां कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. हालांकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा नौगांव में 6 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 6.2 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ में 6.8 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 8.2 डिग्री सेल्सियस और रायसेन में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़े: ये हैं RTO के पूर्व हवलदार सौरभ का सबसे बड़ा राजदार! जानिए कौन है चेतन उर्फ चंदन, जिसके कार में मिला 60 करोड़ का काला धन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com