विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2023

CM के आदेश का उल्लंघन करना डीजे वाले बाबू को पड़ा महंगा, पुलिस ने वाहन समेत जब्त किया DJ

Action on Loudspeaker: सतना में शुक्रवार रात को बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे समेत वाहन को जब्त कर लिया.

CM के आदेश का उल्लंघन करना डीजे वाले बाबू को पड़ा महंगा, पुलिस ने वाहन समेत जब्त किया DJ
कोतवाली पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे समेत वाहन को जब्त कर लिया.

Loudspeakers ban in MP: मध्य प्रदेश के सतना (Satna) में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के आदेश का उल्लंघन करना एक डीजे मालिक (DJ Owner) को महंगा पड़ गया. सतना में शुक्रवार रात को बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजा रहे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस (Satna Police) ने डीजे जब्त कर लिया. बता दें कि मध्य प्रदेश में बिना अनुमति के लाउड स्पीकर के प्रतिबंध को लेकर जारी आदेश के बाद प्रदेशभर में सख्ती बढ़ाई गई है. जिसके बाद प्रशासन लाउड स्पीकर या डीजे का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रहा है.

जानकारी के मुताबिक, शहर के आदित्य डीजे एंड लाइट के द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था. डीजे संचालक प्रशासन की अनुमति के बिना तेज आवाज में डीजे बजा रहा था, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते डीजे को चार पहिया वाहन के साथ जब्त कर लिया गया. पुलिस ने यह कार्रवाई कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत की.

पूर्व में ली गई थी बैठक

बता दें कि पूर्व में सतना पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ मीटिंग कर शासन के नए नियमों और निर्देशों से अवगत कराया गया था, लेकिन उसके बाद भी डीजे संचालकों द्वारा मनमानी की जा रही है. जिस पर सख्ती बरतते हुए सतना पुलिस ने कार्रवाई की. मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया कि डीजे संचालक के द्वारा बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध डीजे बजाया जा रहा था, जिसके बाद जब्ती की कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें - ग्वालियर में ठंड का प्रकोप! कलेक्टर ने बदली नर्सरी से कक्षा आठवीं की स्कूल टाइमिंग, आदेश जारी

ये भी पढ़ें - MP News : CM 'मोहन' ने दिल्ली में की 'मोदी-शाह' से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा गरमायी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com