विज्ञापन

शौच कर रहे युवक पर भेड़िए का हमला, बुरी तरह से किया लहूलुहान; फिर गांव वालों ने भेड़िए को पकड़कर मार डाला

Khanda News: पंधाना ब्लॉक के खोदरी गांव में देर रात तालाब पर शौच करने गए युवक विजय बारे पर भेड़िए ने पीछे से हमला कर दिया. नुकीले नाखून से शरीर लहूलुहान हुआ.

शौच कर रहे युवक पर भेड़िए का हमला, बुरी तरह से किया लहूलुहान; फिर गांव वालों ने भेड़िए को पकड़कर मार डाला
भेड़िए के हमले में घायल शख्स.

Khandwa Hindi News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के खोदरी गांव में भेड़िए के हमले का मामला सामने आया है. यहां देर रात तालाब पर शौच करने गए एक युवक पर पीछे से एक जंगली और खूंखार भेड़िए ने हमला कर दिया. नुकीले नाखून लगने से उसके शरीर से खून बहने लगा. इसके बाद उसने तुरंत खुद को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाकर उसे धक्का देकर दूसरी और फेंक दिया. इसी बीच युवक ने अपने दो अन्य साथियों को आवाज दी, जो तालाब के दूसरी ओर शौच कर रहे थे. वो युवक की चीख-पुकार सुनकर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

वहीं, घायल युवक विजय बारे ने बताया कि उसके साथियों के पहुंचने से पहले भेड़िए ने फिर से हमला कर दिया. इस दौरान भेड़िए ने उसका मुंह नोच दिया और होंठ बुरी तरह से फट गया. उसकी नाक और गाल सहित चेहरे पर भी गंभीर चोट आी है. हालांकि, गनीमत रही की युवक के दोनों साथियों को आता देख भेड़िया वहां से भाग खड़ा हुआ. वहीं, विजय के साथी प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि घायल विजय और भेड़िए के बीच करीब 2 मिनट तक लड़ाई चली, जिसमें विजय बुरी तरह से घायल हो गया और भेड़िया भाग गया.

ग्रामीणों ने पकड़ा भेड़िया, पटककर मार डाला

इधर, ग्रामीणों के अनुसार गांव में आदमखोर भेड़िए कि हमले की बात जंगल में आग की तरह फैल गई और देर रात ही सभी ग्रामीणों ने मिलकर तालाब के किनारे घूम रहे उस भेड़िए को खोज लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सियों से फंदा बनाकर भेड़िए को घेरकर पकड़ लिया और फिर पटक-पटककर मार डाला.

वन अमले को कुछ नहीं पता

वहीं, वन अमले से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस तरह से किसी भी घटना के मालूम होने से फिलहाल इनकार किया है. ग्रामीणों के अनुसार, भेड़िए को खोजने के दौरान उसने दो और युवकों पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया. इसके बाद भेड़िया को मार कर उसका शव तालाब के किनारे ही फेंक दिया गया था.

ये भी पढ़ें- भोपाल से ओरछा-चंदेरी पहुंचना होगा आसान, CM यादव आज करेंगे हेली सेवा का शुभारंभ; जानिए कितना होगा किराया

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close