Vidisha Woman Murder: शादी में आई महिला की गला घोंटकर हत्या, विदिशा में पुल पर शव मिलने से सनसनी

Vidisha Woman Murder: विदिशा में 50 वर्षीय संगीता राजपूत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. आरोपी शव को निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पुल पर फेंककर फरार हो गए. पुलिस जांच जारी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vidisha Woman Murder: शादी में आई महिला की गला घोंटकर हत्या, विदिशा के निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पुल पर मिला शव

Vidisha Crime News: विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की हत्या (Vidisha Woman Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या (Murder by strangulation) की और घटना को छिपाने के लिए शव को नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन पुल (Body found on National Highway bridge) पर फेंक दिया. मृतका की शिनाख्त शमशाबाद निवासी संगीता राजपूत के रूप में की गई है, जो विदिशा के ग्राम कोटरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं.

शादी में शामिल होने आई थी मृतका

सूत्रों के अनुसार संगीता राजपूत बीते दिन अपने रिश्तेदारों के साथ ग्राम कोटरा पहुंचीं थीं. देर शाम वे कहीं बाहर निकलीं लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटीं. परिजन उन्हें खोज ही रहे थे कि सुबह ग्रामीणों को पुल पर एक महिला का शव दिखाई दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान की प्रक्रिया शुरू की.

Advertisement

एफएसएल और पुलिस टीम ने जुटाए सुराग

घटना स्थल पर पहुंची एसपी, एएसपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए. एफएसएल अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण निशान मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को पुल पर लाकर फेंका गया, ताकि मामले को दुर्घटना या आत्महत्या जैसा दिखाया जा सके.

डॉग स्क्वॉड को भी लगाया गया

पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली. कुत्तों ने पुल से नीचे की ओर कुछ दूरी तक ट्रैक पकड़ा है, जिससे पुलिस को आशंका है कि आरोपी वाहन से आए होंगे और कुछ देर वहीं रुके भी होंगे. उस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है.

दुष्कर्म की आशंका, निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर

प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर संघर्ष के निशान मिले हैं, जिसके चलते दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मेडिकल बोर्ड द्वारा विस्तृत परीक्षण कराया जा रहा है.

पुलिस हत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई संभावित कोणों पर जांच कर रही है, जिसमें व्यक्तिगत रंजिश, संपत्ति विवाद, या किसी परिचित द्वारा की गई वारदात की आशंका शामिल है. महिला के मोबाइल फोन, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा शादी समारोह में शामिल लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि अंतिम बार मृतका किसके साथ देखी गईं, इसका पता लगाया जा सके.

Advertisement

क्षेत्र में फैली दहशत, पुलिस पर दबाव

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है और इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों ने रात के समय गश्त बढ़ाने और हाईवे निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधन को सख्त करने की मांग की है. वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस ने दिलाया जल्द खुलासे का भरोसा

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि पुलिस कई अहम सुरागों पर काम कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे. उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ फील्ड इन्वेस्टिगेशन पर भी जोर दिया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : OTP विवाद के बाद सतना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; 2 माह की मासूम बच्ची से छिनी मां; पति पर हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें : Minor Rape Case Bhind: भिंड में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा; पॉक्सो केस दर्ज

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त; करोड़ों अन्नदाताओं को दो-दो हजार, ऐसे चेक करें लिस्ट