विज्ञापन

VIDEO: चलते मैजिक वाहन में लगी आग, जोरदार विस्फोट से दहला पूरा इलाका

मध्य प्रदेश के सिवनी–डूण्डासिवनी क्षेत्र में बायपास रोड पर चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया. चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई, जबकि वाहन कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गया.

VIDEO: चलते मैजिक वाहन में लगी आग, जोरदार विस्फोट से दहला पूरा इलाका

Vehicle Fire Explosion VIDEO: मध्य प्रदेश के सिवनी–डूण्डासिवनी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बायपास रोड पर चल रही एक मैजिक गाड़ी अचानक धधक उठी. चलते वाहन में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया और जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया. आग और धमाके की आवाज सुनते ही आसपास की कॉलोनियों और कबाड़ क्षेत्र में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए.

चलते वाहन में लगी अचानक आग

डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र की जगदंबा समृद्धि कॉलोनी और आस-पास के कबाड़ इलाके से गुजर रही मैजिक गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी. गाड़ी तेज़ी से जलने लगी, जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई. वाहन के मालिक अशोक सोनी है, जो खामी थाना उगली के निवासी है. चालक का नाम करण सोनी निवासी मोहबर्रा थाना उगली बताया जा रहा है. 

चालक की सूझबूझ से बची बड़ी दुर्घटना

वाहन चालक के अनुसार, जैसे ही उसे धुआं उठा दिखाई दिया, वह तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोककर कूद गया. उसके उतरते ही वाहन में आग और तेज़ फैल गई. कुछ ही मिनटों में मैजिक पूरी तरह लपटों में घिर गई और जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट की आवाज़ सुनकर लोग घबरा गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

राहगीरों ने दी पुलिस व दमकल को सूचना

आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी. हालांकि जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचता, तब तक मैजिक पूरी तरह जल चुकी थी. तेज़ आग और धमाके के कारण कोई सामान या वाहन की स्थिति स्पष्ट नहीं बची. घटना के बाद डूण्डासिवनी पुलिस ने गाड़ी के नंबर, वाहन की मौजूदा स्थिति और आग लगने के संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है. अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close