UN Women और Nokia ने MP सरकार से मिलाया हाथ, MWEF प्रोग्राम शुरू, 12 जनजातीय जिलों में होगी ट्रेनिंग

UN Women : यूएन वीमन संयुक्त राष्ट्र की इकाई है जो लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है. यह सरकारों और नागरिक समाज के साथ मिलकर कानून, नीतियां, कार्यक्रम तैयार करने में सहयोग करता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Empowering Girls and Women In STEM: यूएन वीमन इंडिया (UN Women India) और नोकिया (Nokia India) ने मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) के साथ साझेदारी में मेंटरिंग वूमेन, एम्पॉवरिंग फ्यूचर्स (MWEF) प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है. इस प्रोग्राम का उद्देश्य युवा महिला एवं छात्राओं को आवश्यक व्यावसायिक कौशल (Digital Skilling) प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर ढंग से प्रशिक्षित हो कर तकनीकी उद्योग के क्षेत्र में बेहतर कॅरियर बना सकें. इसका उद्देश्य कार्यशालाओं और मेंटरशिप कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त (Empower) बनाना है जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनकर देश के विकास में सहयोगी बने.

Advertisement

12 जिलों में शुरु हुआ प्रोग्राम

वर्ष 2024 में यह कार्यक्रम प्रदेश के 12 जनजाति बहुल जिलों में प्रारंभ किया गया है, जो 'WeSTEM' कार्यक्रम का हिस्सा है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना है. यह पहल उन युवा महिलाओं को प्रेरणा और समर्थन प्रदान करने पर केंद्रित है, जो पहले से ही मध्य प्रदेश के चयनित जनजाति बहुल क्षेत्र में उच्च शिक्षा या व्यावसायिक STEM शिक्षा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं.

कार्यक्रम का मुख्य आधार परामर्श और मार्गदर्शन है, जो महिलाओं को STEM क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने और रोजगार में बने रहने में सहायता करता है.

क्या होगा इसमें?

व्यापक और नवीनीकृत दृष्टिकोण से समूह मार्गदर्शन द्वारा मेंटरशिप जोड़ी बनाई जायेगी. छात्राओं को रिज़्यूमे बनाना, साक्षात्कार की तैयारी, कॅरियर निर्माण, डिजिटल कौशल निर्माण, कंपनी में काम करना, व्यक्तिगत ब्रांडिंग, नेतृत्व और अन्य सॉफ्ट स्किल्स पर कार्यशाला का लाभ मिलेगा. अगले तीन महीनों में 100 छात्राओं के लिए समूह मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जायेंगे. नोकिया की 20 महिला लीडर्स ने प्रतिभाशाली छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए स्वेच्छा से मेंटर बनने का निर्णय लिया है. नियमित चेक-इन और प्रतिक्रिया सत्र से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि मेंटरशिप कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ छात्राओं को मिल सके.

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव रघुराज माधव राजेन्द्रन ने कहा कि "यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मैं इस मेंटरशिप कार्यक्रम का हिस्सा हूं, जो यूएन वीमन और नोकिया का संयुक्त प्रयास है, जिसका उद्देश्य STEM क्षेत्रों में युवा महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें कौशल प्रदान करना है. यह कार्यक्रम विभाग की 100 छात्राओं को 20 अनुभवी नोकिया महिला नेतृत्वकर्ताओं के माध्यम से मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान करेगा, जो उन्हें उनके कॅरियर के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल और सॉफ्ट स्किल्स को विकसित करने में मदद करेगा.

कौशल विकास विभाग की निदेशक हर्षिका सिंह ने कहा कि हमारी युवा महिलाओं में आत्मविश्वास का निर्माण केवल कौशल सिखाने तक सीमित नहीं है, यह उनकी असीमित क्षमता में विश्वास जगाने और STEM क्षेत्र में उनके कौशल को उन्नत करने के लिए एक सहयोगी वातावरण बनाने के बारे में है. 'हुनर' जो कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का शुभंकर है, कौशल विकास में महिला भागीदारी को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रहा है, और हम एक सहायक वातावरण विकसित करने के लिए समर्पित हैं जहाँ हर युवा महिला सफल हो सके और उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें.

यूएन वीमन संयुक्त राष्ट्र की इकाई है जो लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है. यह सरकारों और नागरिक समाज के साथ मिलकर कानून, नीतियां, कार्यक्रम तैयार करने में सहयोग करता है.

इन देशों में भी लागू किया जा रहा है यह कार्यक्रम

यूएन वीमन और नोकिया की साझेदारी का उद्देश्य देश के संदर्भ और प्राथमिकताओं के अनुसार महिलाओं की ऑनलाइन दुनिया में भागीदारी को बढ़ाना है. वर्ष 2024 में, यह कार्यक्रम अर्जेंटीना, भारत, जॉर्डन, फिलीपींस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया और तुर्की में लागू किया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : UNICEF India ने CM डॉ मोहन यादव की इस पहल को सराहा, जानिए क्या है योजना?

यह भी पढ़ें : MP में सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिये अब e-KYC वेरिफाइड समग्र ID हुई अनिवार्य

Advertisement

यह भी पढ़ें : PMAYG: छत्तीसगढ़ को मिली 8,46,931 घरों की सौगात, CM विष्णु देव ने कहा- थैंक यू मोदी जी

यह भी पढ़ें : UN Population Report: 2100 तक भारतीयों की जीने की उम्र बढ़कर 83.3 वर्ष हो जाएगी, एक्सपर्ट ने क्या कहा?

Topics mentioned in this article