विज्ञापन
Story ProgressBack

Umaria: जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही पद्मश्री जोध इया बैगा, इलाज की नहीं मिल रही मदद 

Madhya Pradesh: उमरिया जिले की रहने वाली पद्मश्री जुंधईया बैगा इन दिनों जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. आर्थिक तंगी के चलते परिजन उनका इलाज नहीं करवा पा रहे हैं. परिजनों ने इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है. 

Read Time: 3 min
Umaria: जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही पद्मश्री जोध इया बैगा, इलाज की नहीं मिल रही मदद 

Padmashree Jundhaiya Baiga: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की राष्ट्रीय नारी सम्मान, पदमश्री व अंतर्राष्ट्रीय मंचों में अपनी चित्रकला से प्रसिद्ध प्राप्त कलाकार जुंधईया बैगा अब चारपाई पर हैं. उनकी तबियत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. शरीर का एक अंग लकवाग्रस्त हो चुका है. 

विशेषज्ञ हॉस्पिटल में होना है इलाज

बता दें कि 83 वर्षीय जुंधईया को साल 2023 में देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पदमश्री से नवाजा जा चुका है. बैगा जनजाति से ताल्लुक रखने के कारण भी उन्हें विशेष दर्जा हासिल है. बावजूद इसके वह प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रही हैं. करीब महीनेभर पहले घर में अचानक शरीर का दायां अंग लकवाग्रस्त हो गया. घरवाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां हफ्तेभर रहने के बाद डॉक्टरों  ने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. हफ्तेभर जिला अस्पताल में भर्ती रहीं फिर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर ( Medical Collage Jabalpur) रेफर किया गया. वहां से लौटने के बाद जुंधईया स्वस्थ्य होने की बजाए अब दोबारा अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही हैं. परिजनों का कहना है कि वे लोग विशेषज्ञ हास्पिटल में इलाज कराने आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की ख्याति प्राप्त महिला को प्रशासन से मदद की दरकार है,

ये भी पढ़ें CM Yadav at Mahakal Mandir: महाशिवरात्रि के मौके पर CM यादव ने किए महाकाल बाबा के दर्शन, पत्नी भी साथ रहीं मौजूद

मदद की मांग करते हैं 

परिजनों ने बताया कि इलाज में बहुत ज्यादा खर्च आएगा. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने कारण इलाज करवा पाना सम्भव नहीं है. स्वास्थ्य में सुधार की बजाए जुंधईया धीरे-धीरे नाजुक होती जा रही है. सरकार से मांग है कि इलाज के लिए मदद की जाए.  

ये भी पढ़ें Mpcg MahaShivtari: धमतरी में शिव-पार्वती की हुई शाही शादी, देखें तस्वीरें                                                                                                                                             

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close