विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2024

US की राजनीति पर भारत का असर, MP की पूर्व CM उमा भारती ने दिया बयान

MP Politics : सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए उमा भारती के सोशल मीडिया पर भी विचार सामने आते रहते हैं. वे दल और सरकारों को अपना परामर्श भी देती रहती हैं. अब उनका दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत को जाहिर करने वाला बयान सामने आया है.

US की राजनीति पर भारत का असर, MP की पूर्व CM उमा भारती ने दिया बयान
(फाइल फोटो)

MP Samachar : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और BJP की फायर ब्रांड नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सरहाना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल भारत की स्थिति में कई बड़े बदलाव आए हैं. उमा भारती ने कहा कि अमेरिका (US) पर भारत (India) का असर दिखने लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और क्षमता का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, पहले कभी भारत धरती पर और अमेरिका आसमान पर लगता था. आज अमेरिका की राजनीति और शासन तंत्र पर भारत का असर दिखने लगा है. बता दें कि उमा भारती वर्तमान में बृज क्षेत्र दर्शन यात्रा पर हैं. यह यात्रा पौने चार सौ किलोमीटर की है. यात्रा भाई दूज से शुरू हुई है. यह यात्रा 42 दिन की है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीन से आसमान तक की भारत की यह छलांग और नई ऊंचाइयों पर जाने के ल‍िए देश के सभी नागरिक मोदी एवं भाजपा का साथ दें.

फायर ब्रांड नेता हैं उमा भारती

मध्य प्रदेश से लेकर देश की राजनीति में उमा भारती की पहचान फायर ब्रांड और आक्रामक नेता की रही है. वे केंद्रीय मंत्री रहीं. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री की भी कमान संभाली. उन्होंने मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के संसदीय और विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. गंगा नदी के सफाई अभियान को प्राथमिकता से चलाया.

राजनीति से बना ली दूरी

वे वर्तमान में सक्रिय राजनीति से दूर हैं और विभिन्न राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में भी वे सक्रिय नजर नहीं आ रही हैं. बीच-बीच में वे मध्य प्रदेश के नेताओं से संवाद और अपनी उपस्थिति से चर्चाओं में जरूर बनी रहती हैं.

ये भी पढ़ें : 

सत्ता बदलने का इफेक्ट ! सरकारी गोदाम के कचरे में पड़ी मिली भूपेश बघेल की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर एक्टिव

सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए उमा भारती के सोशल मीडिया पर भी विचार सामने आते रहते हैं. वे दल और सरकारों को अपना परामर्श भी देती रहती हैं. अब उनका दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत को जाहिर करने वाला बयान सामने आया है.

ये भी पढ़ें : 

MP में नशे का कारोबार ! गरमाई सियासत, CONG ने विजयवर्गीय को लेकर कह दी बड़ी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com