विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

कनाडा में बेटे की हत्या से बेसुध उज्जैन का परिवार, अंतिम संस्कार के लिए शव का इंतजार; अभी लगेंगे कई और दिन

Indian Student Murdered in Canada: मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले गुरकिरत सिंह की कनाडा में हत्या हो गई है. परिवार को दो हत्यारोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिली है, लेकिन शव लाने में परेशानी हो रही है.

कनाडा में बेटे की हत्या से बेसुध उज्जैन का परिवार, अंतिम संस्कार के लिए शव का इंतजार; अभी लगेंगे कई और दिन

Ujjain Youth Murder in Canada: मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाली युवक की कनाडा में हत्या से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. इस हत्या मामले में परिजनों को दो कनाडा में दो हत्यारोपियों के पकड़े जाने की सूचना तो मिल गई है, लेकिन शव लाने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है. घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव ने शोक जताया और सांसद अनिल फिरोजिया विदेश मंत्रालय से प्रयासरत हैं.  बावजूद समस्या का जल्द हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा.

बता दें कि देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी निवासी व्यवसाई गुरजीत सिंह मनोचा के छोटे पुत्र गुरकिरत सिंह की 14 मार्च को कनाडा में हत्या हो गई थी. बिना कारण बेटे की हत्या से परिवार सदमे में है. वे गुरकीरत का शव उज्जैन लाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. पता चला कि बॉडी लाने के लिए कनाडा सरकार को करीब 35 लाख रुपये देना पड़ेंगे. वहीं, दस लाख अतिरिक्त खर्च होगा.

अभी लग सकता है लंबा समय

बावजूद शव लाने में दो सप्ताह से अधिक समय लग सकता है. यही वजह है कि परिवार  पिता को तुरंत कनाडा का वीजा दिलवाने और शव को लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है. बता दें कि गुरकीरत करीब सवा साल पहले नॉर्थन लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई करने गया था. वहां पढ़ाई के साथ वॉल मार्ट में नौकरी भी करता था.

दो आरोपी गिरफ्त में

मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि कालेज के दो लोग लड़े थे. उनके साथ गुरकीरत भी था, जिनसे झगड़ा हुआ वह भाग गए और हमलावरों ने गुरकीरत को बिना वजह मार दिया. बड़े भाई प्रबकीरत ने बताया कि दो गुटों के विवाद में छोटे भाई से मारपीट कर उस पर कार चढ़ा दी. मामले में पुलिस मैं 7-8 युवकों को हिरासत में लिया, लेकिन उनका लॉयर छुड़ा ले गया. इधर परिवार को सोमवार सुबह सूचना मिली मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है.

सीएम से लेकर गृहमंत्री तक गुहार

घटना को लेकर भाजपा नेता इकबाल सिंह गांधी ने सीएम डॉ. यादव को जानकारी देकर गुरकीरत का शव लाने में मदद की गुहार लगाई. सांसद अनिल फिरोजिया ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गुरजीत को बताया कि उन्होंने घटना के बारे में सीएम डॉ. यादव को जानकारी दी है. सीएम ने आहत परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. मैं विदेश मंत्रालय एवं विदेश मंत्री एस जयशंकर से निरंतर संपर्क में हूं, ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर दिवंगत के पार्थिव शरीर को शीघ्र लाना सुनिश्चित की जा सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com