विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Video : चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ के बाद नागदा स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: 4 थानों की पुलिस बुलानी पड़ी

Ujjain Nagda Station Drama: उज्जैन के नागदा स्टेशन पर ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में भारी विवाद और हंगामा हुआ. चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला.

Video : चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ के बाद नागदा स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: 4 थानों की पुलिस बुलानी पड़ी

Ujjain Train Molestation: उज्जैन के नागदा रेलवे स्टेशन पर रविवार रात उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब ट्रेन में सफर कर रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ. देखते ही देखते स्टेशन परिसर 'रणक्षेत्र' में तब्दील हो गया और दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलानी पड़ी.

ट्रेन में छेड़छाड़ से भड़का विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद की रहने वाली श्यामा बेन के निधन के बाद उनका वाल्मीकि परिवार अस्थि विसर्जन के लिए मेमू ट्रेन से उज्जैन आ रहा था. सफर के दौरान रतलाम स्टेशन से खाचरोद निवासी दूसरे पक्ष के चार युवक ट्रेन में सवार हुए. आरोप है कि इन युवकों ने ट्रेन में बैठी युवती के साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ शुरू कर दी.जब युवती ने शोर मचाया और परिजनों ने इसका विरोध किया, तो युवक मारपीट पर उतारू हो गए. इसके बाद ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने दखल दिया और मनचलों की धुनाई कर दी.

स्टेशन पर भारी भीड़ और तनाव

जैसे ही ट्रेन नागदा स्टेशन पर रुकी,यात्री आरोपियों को पकड़कर जीआरपी थाने ले गए.इस घटना की खबर शहर में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में रेलवे स्टेशन के बाहर दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. जिसकी वजह से स्टेशन परिसर में दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद की स्थिति बनी, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया.

पुलिस की कार्रवाई और पुराना जख्म

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात करीब 11.30 बजे आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया. गौरतलब है कि उज्जैन जिले में पिछले कुछ दिनों से सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं बढ़ी हैं.इस बीत पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है. शहर के संवेदनशील इलाकों और वाल्मीकि बस्ती के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. 
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दूषित पेयजल से एक और मौत, अनीता कुशवाहा ने तोड़ा दम, इंदौर में कहां पहुंचा डेथ टोल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com