विज्ञापन

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में 60 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण, 100 चौराहों पर लगेगी हाईटेक निगरानी व्यवस्था

सिंहस्थ में करीब 30 से 40 करोड़ श्रद्धांलु के आने का अनुमान लगाया जा रहा है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शहर के 100 प्रमुख चौराहों को हाईटेक तकनीक से लैस किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट को बेहतर बनाया जा सकेगा.

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में 60 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण, 100 चौराहों पर लगेगी हाईटेक निगरानी व्यवस्था
डिज़ाइन तैयार होने के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ से पहले शहर में ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट को पूरी तरह आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. योजनानुसार शहर के 100 प्रमुख चौराहों को हाईटेक तरीके से विकसित किया जाएगा, जहां स्मार्ट कैमरे, कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग और आसान लेफ्ट-टर्न जैसी सुविधाएं होंगी. इन चौराहों की मदद से सिंहस्थ में आने वाली करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा.

60 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ को देखते हुए शहर में बड़े स्तर पर सड़क विस्तार का काम भी चल रहा है. कई प्रमुख मार्गों को 6 लेन और कुछ को फोर लेन में बदला जा रहा है. शहर के अंदर 60 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है. इसके साथ ही 100 चौराहों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा. चौराहों पर लेफ्ट टर्न और यू-टर्न को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि ट्रैफिक बिना रुकावट चलता रहे. यहां लगे कैमरों की लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जहां से ट्रैफिक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी. किसी भी चौराहे पर भीड़ बढ़ने या ट्रैफिक दबाव बनने पर कंट्रोल रूम से तुरंत सिग्नल सिस्टम और ट्रैफिक मूवमेंट को नियंत्रित किया जा सकेगा.

स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी

प्रशासन के मुताबिक, सभी 100 चौराहों की डिजाइनिंग लगभग तैयार हो चुकी है. जैसे-जैसे सड़क निर्माण कार्य पूरा होगा, वैसे-वैसे चौराहों के डेवलपमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा. प्रशासन का लक्ष्य है कि सिंहस्थ से पहले शहर को स्मार्ट ट्रैफिक और बेहतर यातायात व्यवस्था वाला मॉडल सिटी बनाया जाए.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; रक्षाबंधन पर MP की लाडली बहनों को बसों में सुरक्षित यात्रा सुविधा : CM मोहन

ये भी पढ़ें: Twisha Case: गर्भपात और डिप्रेशन से मौत का कनेक्शन तलाशेगी CBI, आज खत्म हो रही समर्थ-गिरिबाला की रिमांड

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close