VIDEO: सीएम मोहन यादव की तलवारबाजी ने बढ़ाया गैर का उत्साह, रंगपंचमी पर रंगों से सराबोर हुआ उज्जैन  

Ujjain Rangpanchami: गैर में शामिल होने से पहले सीएम यादव महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल का पूजन कर ध्वज परिवर्तन किया. इस दौरान उन्होंने शस्त्र पूजन कर तलवार घुमाने कला भी प्रदर्शन किया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CM Mohan Yadav Joins Traditional Ger Procession in Ujjain

Ujjain Rangpanchami Celebration: मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार 8 मार्च को महाकाल के आंगन से शुरू हुए रंगपंचमी के पर्व ने पूरे शहर को रंगों से सराबोर कर दिया. उत्साह उस समय और बढ़ गया जब नए शहर में निकली गैर में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए. हालांकि, इस दौरान आतिशबाजी में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है. गैर में शामिल होने से पहले सीएम यादव ने महाकाल मंदिर में शस्त्र पूजन कर तलवार घुमाने की कला का भी प्रदर्शन किया. 

दरअसल, होली पर पारंपरिक महाकाल गैर, छड़ी मार गैर और धोबी समाज की गैर निकलती हैं. इस बार शासन द्वारा संतराम सिंधी कॉलोनी से भी गैर निकाली गई. टॉवर तक निकली इस श्रीकृष्ण सुदामा उत्सव की गैर में सीएम डॉ. यादव भी शामिल हुए. सीएम यादव के रथ में सवार होकर आयोजन में शामिल होने से बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आए और आतिशबाजी की. इससे सिंधी कॉलोनी में कुछ लोगों के घायल होने की खबर समाने आई है. वहीं, सीएम यादव के टॉवर पर मुख्य आयोजन में शामिल होने से पूरा शहर ही उमड़ पड़ा और जमकर रंगपंचमी का त्योहार मनाया.  

सीएम ने घुमाई तलवार

गैर में शामिल होने से पहले सीएम यादव महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल का पूजन कर ध्वज परिवर्तन किया. इस दौरान उन्होंने शस्त्र पूजन कर तलवार घुमाने कला भी प्रदर्शन किया. इसके बाद गैर में रथ पर सवार होकर रंगों से सराबोर होते हुए टॉवर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे. यहां सभी को रंगपंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं. इसके बाद सीएम यादव अशोकनगर के लिए रवाना हो गए.

VIDEO: खाना परोस रहे होटल संचालक को आया हार्ट अटैक, खड़े-खड़े जमीर पर गिरा, CPR से भी नहीं लौटी सांसें 

Advertisement

कपड़ा फाड़ होली

सीएम यादव के जाने के बाद टॉवर पर कपड़ा फाड़ होली शुरू हो गई. यहां युवा एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ कपड़े फाड़कर हवा में उछालते नजर आए. करीब दो घंटे तक चली इस होली के दौरान नगर निगम के फायर फाइटर भी रंगों की बौछार करते नजर आए.

UPSC Success Story: 56वीं रैंक लाने वाली समीक्षा द्विवेदी ने खुद बताई अपनी कहानी- VIDEO, तीन बार असफल रहीं, फिर जॉब के साथ की तैयारी

Advertisement

शाम को महाकाल की गैर

शाम 5 बजे भगवान महाकालेश्वर की गैर से शुरुआत होगी. गैर का शुभारंभ महाकालेश्वर मंदिर से होकर कोट मोहल्ला, तोपखाना, दौलतगंज, कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और गुदरी होते हुए पुनः महाकालेश्वर मंदिर पर समापन होगा.
 

Topics mentioned in this article