विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

सरकारी अफसरों के घरों का बनाता निशाना, 1 साल में खंगाले 8 घर; कीमती हीरे और जेवर के साथ चोर गिरफ्तार

Ujjain News: उज्जैन पुलिस ने एक चोर को पकड़ा है जो सरकारी अधिकारियों के घरों को निशाना बना रहा था. आरोपी मनोहर सेन ने 8 वारदातें कबूली हैं और पुलिस ने उसके पास से 10 लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये बरामद किए हैं.

सरकारी अफसरों के घरों का बनाता निशाना, 1 साल में खंगाले 8 घर; कीमती हीरे और जेवर के साथ चोर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जो सरकारी अधिकारियों के घरों को निशाना बना रहा था. पुलिस ने आरोपी से लाखों रुपये के चोरी किए जेवरों को बरामद किया है, जो उसने 8 वारदात को अंजाम देकर जुटाए थे. इसके अलावा कैश भी बरामद करते हुए पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है.

एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि थाना माधवनगर क्षेत्र में पिछले एक साल से चोरियां हो रही थीं. अधिकांश वारदात सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के सुने घरों में हुई हैं. मामले में खोजबीन के बाद मंडीदीप स्थित नानाखेड़ा निवासी मनोहर सेन को टीआई राकेश भारती ने टीम के साथ मिलकर पकड़ा. उसने आठ वारदात कबूलते हुए बताया कि वह दिन में रेकी कर रात में सुने घरों के ताले तोड़कर वारदात करता था.

चोरी का काफी माल वह बेच चुका है. फिर भी उसके मंडीदीप स्थित घर से सोने, चांदी, हीरे के 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं. आरोपी को सोमवार को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पर लेकर ओर पूछताछ की जा रही हैं.

ऐसे आया गिरफ्त में आरोपी

एएसपी पाराशर ने बताया कि लगातार वारदातों को देखते हुए घटना स्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रहे थे. इसी बीच मनोहर द्वारा कम दाम में जेवरात बेचने की कोशिश का पता चलने पर उसे पकड़ कर पूछताछ की तो वारदातों का खुलासा हो गया. मनोहर पर शहर में पूर्व में चोरी के 18 केस दर्ज है. उससे वारदातों के समय पूछताछ भी की थी, लेकिन प्रमाण नहीं होने पर छोड़ना पड़ा था. आठ चोरियों का खुलासा करने पर टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- VIDEO बनाते हुए शादीशुदा महिला ने खाईं जहर की गोलियां, फिर सहेली को किया कॉल और... मिला Suicide नोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com