विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2025

CM Diwali: उज्जैन के हामूखेड़ी कुष्ठधाम पहुंचे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई दिवाली

CM Visit Hamukhedi Leprosy Dham: दिवाली पर्व पर मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कुष्ठ रोगियों में दीपावली का उमंग देखने लायक था. सीएम के कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक गण उपस्थित थे.

CM Diwali: उज्जैन के हामूखेड़ी कुष्ठधाम पहुंचे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई दिवाली
MP CM VISITED HAMUKHEDI LEPROSY DHAM ON DIWALI AND CELEBRATED WITH LEPROSY PATIENTS, UJJAIN, MP (File Photo)

CM Diwali Celebration: मध्य प्रदेश सीएम डा.मोहन यादव ने गृह नगर उज्जैन में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया. दीपावली के मौके पर सीएम उज्जैन के हामूखेड़ी कुष्ठधाम पहुंचे, जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों के साथ दिवाली मनाई. मुख्यमंत्री यादव ने कुष्ठ रोगियों को पटाखे, मिठाईयां दी और उपहार भी वितरित कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी.

दिवाली पर्व पर मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कुष्ठ रोगियों में दीपावली का उमंग देखने लायक था. सीएम के कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक गण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-12 लाख श्रद्धालुओं ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे किया दीपदान, भगवान राम ने यहीं बिताए थे वनवास के 11 साल

सीएम बोले, कुष्ठ रोगियों को पेंशन भी सुनिश्चित रूप से मिलेगी

कुष्ठ रोगियों के साथ दिवाली मनाते हुए सीएम मोहन ने कुष्ठ रोगियों के सहायतार्थ कलेक्टर को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार का नियोजित ढंग से सर्वेक्षण कराया जाए ताकि जो भी आवश्यक सहायता हो शासन उपलब्ध कराएगा. सीएम ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को पेंशन भी सुनिश्चित रूप से मिलेगी.

प्रत्येक कुष्ठ रोगी परिवार को आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

गौरतलब है इस दौरान समाजसेवी प्रकाश यादव ने प्रत्येक कुष्ठ रोगी परिवार को अपनी ओर से 21-21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई. मुख्यमंत्री ने दीपावली के दीए और अन्य सामग्री की खरीदी की और हामुखेड़ी से लौटते हुए उन्होंने राह में नागझिरी रोड पर उमेश की दुकान से दीपावली की सामग्री खरीदी.

ये भी पढ़ें-MP के इस मंदिर में धन के देवता के रूप में विराजते हैं भगवान शिव, 5500 साल पहले भगवान कुबेर ने किया था स्थापित

सीएम मोहन ने गृह नगर उज्जैन में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज उज्जैन शहर में टू लेन फोरलेन सड़कों का निर्माण हो रहा है और रोजगार के लिए फैक्ट्रियों की स्थापना हो रही है. यही कारण है कि सभी ओर विकास नजर आ रहा है.

कार रुकवाकर सीएम मोहन ने दुकानदार से खरीदे दिवाली के दीए

मुख्यमंत्री ने दुकानदार से दीपावली के दीए, धानी और झाड़ू आदि सामग्री खरीदी. इस दौरान सीए दुकानदार की बेटी से बातचीत करते दिखे. उन्होंने दुकानदार की बेटी से उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा और पढ़ाई के महत्व को बताते हुए दुकानदार की बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें-नहीं रहे 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर', दिवाली की रात अभिनेता गोवर्धन असरानी ने 84 की उम्र में ली अंतिम सांस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com