Ujjain News: मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में नगर निगम (Nagar Nigam Ujjain) ने शनिवार को अतिक्रमण (Encroachment) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. शहर के आगर रोड स्थित नजरअली मिल कम्पाउंड परिसर में मौजूद करीब 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गैब शाह बाबा (Gab Shah Baba Dargah) की दरगाह और मजार के पास किए गए अवैध निर्माण को निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी.
Encroachment: उज्जैन में हुई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया अतिक्रमण
दरगाह और मजार के पास वर्षों से अतिक्रमण कर शेड बनाया गया था. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने दरगाह कमेटी को कई नोटिस जारी किए, लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटाया गया. शनिवार को निगम का अमला जेसीबी और कटर मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा और मजार की बाउंड्री दीवार और शेड को तोड़ दिया. सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन थानों के टीआई सहित 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे. नोटिस देने के बाद ही यह कार्रवाई की गई और मौके पर किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ. अतिक्रमण हटाने के दौरान दरगाह परिसर के बाहर बने शेड और बाउंड्री के साथ करीब एक दर्जन पेड़ भी काटने पड़े.
दरगाह कमेटी ने कहा- “बाकी हिस्सा हम खुद हटा देंगे”
दरगाह कमेटी के मोहम्मद गुफरान ने बताया कि गेबशाह बाबा की यह दरगाह लगभग 150 साल पुरानी है और यहाँ सभी धर्मों के लोग दर्शन करने आते हैं. उन्होंने कहा कि नगर निगम ने 29 और 16 तारीख को नोटिस भेजे थे, जिनका कमेटी ने जवाब दे दिया था. गुफरान ने बताया कि नगर निगम ने दरगाह को छोड़कर बाकी निर्माण तोड़ दिया और तार फेंसिंग कर दी है. उन्होंने कहा- “अब बाकी अतिक्रमण हम स्वयं हटा रहे हैं. रमज़ान नजदीक है, ऐसे में शेड हट जाने से इबादत करने में परेशानी होगी.”
यह भी पढ़ें : Bulldozer Action: इंदौर के रावजी बाजार में गरजा नगर निगम का बुलडोजर; 21 मकानों पर हुई कार्रवाई
यह भी पढ़ें : Viral Wedding Invitation: इंदौर में कांग्रेस नेता के नाम से शादी का फर्जी निमंत्रण पत्र वायरल; अब हुई ये अपील
यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए
यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा