उज्जैन-इंदौर हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, आगर मालवा के सराफा व्यापारी और पत्नी की मौत 

उज्जैन-इंदौर रोड पर पंथ पिपलई के पास दर्दनाक सड़क हादसे में आगर मालवा के सराफा व्यापारी गोपाल दास सोनी और उनकी पत्नी की मौत हो गई. अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुसी कार में सवार बालिका गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उज्जैन-इंदौर मार्ग पर पंथ पिपलई के पास एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में आगर मालवा के सराफा व्यापारी और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में कार सवार एक मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है. 

जानकारी के अनुसार, आगर मालवा निवासी सराफा व्यापारी गोपाल दास सोनी (53 वर्ष) अपनी पत्नी रेखाबाई और एक बच्‍ची  के साथ रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी कार से व्यापारिक सामान खरीदने के लिए इंदौर जा रहे थे. सुबह लगभग 11 बजे नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथ पिपलई के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर किनारे खड़े एक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.

Advertisement

बुरी तरह चकनाचूर हो गई कार 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने गोपाल दास सोनी और उनकी पत्नी रेखाबाई को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. आगर मालवा में जैसे ही इस हादसे की दुखद खबर पहुंची, सराफा व्यापारियों और पूरे स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. 

IAS पिता और पद्मश्री मां की बेटी IPS सिमाला प्रसाद ने रचा इतिहास, अब मिलेगा ये सम्‍मान; जानिए कहानी

Topics mentioned in this article