विज्ञापन

UCC: MP में यूनिफॉर्म सिविल कोड की तैयारी, अमित शाह से मुलाकात के बाद CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, समिति गठित

UCC in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी हो रही है. इसके बारे में सीएम डॉ मोहन यादव ने भी जानकारी दी है.

UCC: MP में यूनिफॉर्म सिविल कोड की तैयारी, अमित शाह से मुलाकात के बाद CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, समिति गठित

Uniform Civil Code in MP: मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि राज्य में इसके लिए विधिवत समिति का गठन किया जा चुका है. सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली मुलाकात के बाद अगले दिन इसकी घोषणा की है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राज्य में UCC लागू करने के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा हुई. सीएम ने सोशल साइट एक्स पर भी इसके बारे में जानकारी दी है.

सीएम का कहना है कि राज्य सरकार ने तय किया है कि UCC को लागू करने से पहले सभी वर्गों, समुदायों और संबंधित पक्षों से सुझाव लिए जाएंगे. इसे एक समावेशी प्रक्रिया बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए संभाग और जिला स्तर पर दल भेजे जाएंगे.

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hike: MP-छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों मे क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, देशभर में महंगा हुआ ईंधन

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close