विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2025

Kanwar Yatra: कुबेरेश्वर धाम में तीन और श्रद्धालुओं की मौत, भगदड़ में मरने वाली महिलाओं की भी हुई पहचान

Sehore News: सीहोर के कुबरेश्वर धाम में कावड़ यात्रा के दौरान तीन और श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिससे दो दिन में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है. मृतकों की पहचान चतुर सिंह (50) और ईश्वर सिंह (65) के रूप में हुई है, जो गुजरात और हरियाणा से आए थे.

Kanwar Yatra: कुबेरेश्वर धाम में तीन और श्रद्धालुओं की मौत, भगदड़ में मरने वाली महिलाओं की भी हुई पहचान

Sehore Hindi News: सीहोर के कुबरेश्वर धाम में बुधवार को एक और दर्दनाक घटना हो गई, जहां कावड़ यात्रा में शामिल होने आए 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. उससे पहले मंगलवार को भी ऐसी ही घटना घटी थी. इसमें दो महिलाओं की जान गई थी. दो दिन में 5 श्रद्धालुओं की मौत ने सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा में शामिल दो श्रद्धालुओं का अलग-अलग स्थान तबीयत खराब हो गई. उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों के शव जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिए हैं.

बुधवार को मरने वालों में चतुर सिंह (50) शामिल हैं, जो गुजरात के पांचवल के रहने वाले थे. वहीं, दूसरे ईश्वर सिंह (65) की मौत हुई है. वह हरियाणा के रोहतक में रहते थे. तीसरे छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले दिलीप पिता सत्तू नंद (57) की मौत हो गई. चतुर सिंह की दोपहर 12 बजे और ईश्वर सिंह की शाम 4 बजे तबीयत खराब हुई थी.

दो महिलाओं की भी गई थी जान 

कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को दो महिलाओं की मौत भगदड़ की वजह से हुई थी, उनकी बुधवार को पहचान हो गई है. एक महिला जसवंती बेन पति चंदू भाई (56) हैं, जो गुजरात के राजकोट की रहने वाली थीं. वहीं, दूसरी महिला का नाम संगीता गुप्ता पति मनोज गुप्ता (48) है. वह यूपी के फिरोजाबाद से आई थीं.

गर्मी और उमस के कारण श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

गर्मी और उमस होने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है. कई महिला श्रद्धालुओं को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि 6 अगस्त को आयोजित होने वाली कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं. श्रद्धालु बड़ी संख्या में सीवन नदी तट से कावड़ में जल भरकर 11 किमी पैदल चलकर कुबेरेश्वर धाम जाएंगे. इंदौर भोपाल हाईवे पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर चल रहे हैं. वहीं लोगों की भीड़ से कुबेरेश्वर धाम में पंडाल भरे हुए हैं. सीहोर नगर की होटल, लॉज, धर्म शालाएं भर चुकी है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close