विज्ञापन

गलने लगी थी ट्विशा की बॉडी, भाई नहीं पहचान पाया था चेहरा; दाह संस्कार बाद ऋषिकेश में विसर्जित करेंगे अस्थियां

Twisha Sharma Update: भोपाल एम्स में कई दिनों से रखा ट्विशा शर्मा का शव गलना शुरू गया था, क्योंकि वहां शव के मुताबिक तापमान नहीं था. ट्विशा का भाई भी पहली बार में शव पहचान नहीं पाया था.

गलने लगी थी ट्विशा की बॉडी, भाई नहीं पहचान पाया था चेहरा; दाह संस्कार बाद ऋषिकेश में विसर्जित करेंगे अस्थियां

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है और परिजनों को शव सौंपने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इसके बाद भोपाल में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिजनों ने बताया कि शव को 10 दिन से ज्यादा समय हो चुका है. इस वजह से बॉडी में कई बदलाव हुए हैं, जिस कार शव दिल्ली ले जाना संभव नहीं है. वहीं, यह भी सामने आया है कि ट्विशा का शव भी गलना शुरू हो गया था, जहां उसे रखे हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया था.

ऋषिकेश से था खासा लगाव, वहीं विसर्जित करेंगे अस्थियां

परिजनों ने भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा का दाह संस्कार किया जाएगा. भाई हर्षित ने बताया कि ट्विशा की अस्थियां ऋषिकेश में विसर्जित की जाएंगी, क्योंकि उसे ऋषिकेश से खासा लगाव था. वह अक्सर यहीं पर छुट्टी मनाने जाया करती थी.

गलना शुरू हो गई थी बॉडी, भाई नहीं पहचान पाया शव

वहीं, पोस्टमॉर्टम रूम के अंदर की भी जानकारी सामने आई है, जहां पीएम करने वाले डॉक्टरों ने सबसे पहले ट्विशा का शव भाई मेजर हर्षित शर्मा को दिखाया था. पहली बार तो शव की हालत देख वह पहचान नहीं पाए, लेकिन तोड़ी देर बाद ही वह डॉक्टरों के सामने रोने लगे. शव के मुताबिक तापमान नहीं होने के कारण ट्विशा की बॉडी डिकम्पोज (गलना) होना शुरू हो गई थी.

ट्विशा मामले से जुड़े अहम बिंदु

  • ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह (क्रिमिनल लॉय) से हुई, फिर शादी के लगभग पांच माह बाद उसका शव 12 मई को फंदे पर लटक मिला.
  • ट्विशा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया. पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह आत्महत्या बताई, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया. वह दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग करने लगे.
  • ट्विशा के माता-पिता ने दामाद समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज-हत्या में मामला दर्ज कराया. ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ फरार था और गिरिबाला ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली.
  • पुलिस ने ट्विशा के परिजनों को शव लेने के लिए कई बार नोटिस दिया, लेकिन वह दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए अड़े रहे. शव भोपाल एम्स में मोर्चरी में फ्रीजर रखा रहा.
  • उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की और सीबीआई जांच की मांग की.
  • मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम की मंजूरी दे दी और गिरिबाला सिंह को कोर्ट में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया. गिरिबाला पर आरोप था कि वह जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रही हैं.
  • अब कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम हो गया, जिसे मौत के लगभग 13 दिन बीत चुके थे.
  • ट्विशा के परिजन भोपाल में ही शाम को ट्विशा का अंतिम संस्कार करेंगे, क्योंकि शव जहां रखा था, वहां का तापमान शव के मुताबिक नहीं था. इसलिए शव वह दिल्ली नहीं ले जा सकते.
  • परिजनों का कहना है कि वह समर्थ और उसकी मां को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने देंगे.
  • अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों को ऋषिकेश ले जाया जाएगा, क्योंकि वह उसकी फेवरेट जगह था, जो अक्सर वहां छुट्टियां बिताने जाया करती थी. वह अपने पिता के साथ भी कई बार जा चुकी थी.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close