भोपाल में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर कोर्ट पहुंच गया है. ट्विशा के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के लिए भोपाल कोर्ट में एक नया आवेदन लगाया है. यह याचिका न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में दायर की गई है.
परिजनों का कहना है कि नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा ने ट्विशा का डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाण पत्र) जारी करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अनिवार्य बताया है. इसी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है.
ट्विशा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला बनी कैदी नंबर 71, बदला अपना वकील; जेल के छोटे गेट पर हुई नाखुश
कोर्ट ने जवाब किया तलब
भोपाल कोर्ट ने परिजनों की इस याचिका को स्वीकार कर लिया है. साथ ही कोर्ट ने नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा, हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), और एम्स (AIIMS) दिल्ली व भोपाल को नोटिस जारी कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जवाब तलब किया है.
क्या है पूरा मामला?
दिसंबर 2025 में नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी भोपाल में लॉयर समर्थ सिंह हुई थी. समर्थ रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बेटा है. ट्विशा ने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में 12 मई को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. सीबीआई मामले की जांच की रही है, जबकि ट्विशा का पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह जेल में बंद हैं.