Tvisha Sharma Death Case Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आए हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. मृतका के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर की आशंका जताए जाने के बाद अब ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम (PM 2) दिल्ली के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कराया जाएगा. इसके साथ ही, मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने जोन-02 के एसीपी (ACP) के सुपरविजन में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है.
Tvisha Sharma Death Case Bhopal: ट्विशा शर्मा व समर्थ सिंंह की शादी की तस्वीर.
परिजन बोले'जब तक न्याय नहीं, तब तक अंतिम संस्कार नहीं'
नोएडा की रहने वाली मॉडल ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को भोपाल स्थित उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था. मौत के 4 दिन बीत जाने के बाद भी ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है. उसकी डेड बॉडी फिलहाल भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखी हुई है. तपती दोपहरी में इंसाफ के लिए भटक रहे माता-पिता (नवनिधि शर्मा और रेखा सिंह) का साफ कहना है कि जब तक उनकी बेटी के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
tvisha sharma death case bhopal: ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जस्टिस गिरिबाला सिंह.
पूर्व जस्टिस की बहन राजबाला पर गंभीर आरोप
ट्विशा के परिजनों ने मामले में एक और नया और गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने आरोपी पूर्व जस्टिस गिरिबाला सिंह की बहन राजबाला पर भी उंगली उठाई है. परिजनों का दावा है कि राजबाला का भोपाल के मेडिकल क्षेत्र में खासा रसूख और दखल है. उनके कई करीबी रिश्तेदार भोपाल एम्स में कार्यरत हैं, जिसके चलते उन्हें पूरी आशंका है कि प्रभाव का इस्तेमाल करके पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मैनिपुलेट (बदला) किया गया है. इसी वजह से अब शव को दिल्ली AIIMS ले जाया जा रहा है.
Tvisha Sharma Death Case Bhopal: नोएडा की रहने वाली मॉडल ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल के समर्थ सिंह से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी.
रसूख के आगे बेबस परिवार, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
परिजनों ने अपनी जान को भी खतरा बताया है. उनका कहना है कि हालात इतने संवेदनशील हैं कि उन्हें सुरक्षा के लिए सेना तक की मांग करनी पड़ रही है. मुख्य आरोपी और ट्विशा की सास (रिटायर्ड जज गिरिबाला) को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जिससे परिवार आहत है. परिजनों का कहना है कि वे इस रसूख के खिलाफ न्याय के लिए अब देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाएंगे.
डेटिंग ऐप से मुलाकात और 5 महीने में मौत का खौफनाक अंत
गौरतलब है कि मॉडल ट्विशा शर्मा की मुलाकात अपने पति समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. समर्थ पेशे से क्रिमिनल लॉयर है. दिसंबर 2025 में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी, लेकिन शादी के महज 5 महीने बाद ही 12 मई 2026 को ट्विशा की संदिग्ध मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि ट्विशा की सास और पति ने मिलकर उसकी हत्या की है.
अब सबकी नजरें सोमवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां कोर्ट ट्विशा के पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा. वहीं, दिल्ली एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस पूरे मामले से पर्दा उठाने में सबसे अहम कड़ी साबित होने वाली है.
यह भी पढ़ें-
"बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए गिराना चाहती हो": पति के तानों से टूटी नोएडा की ट्विशा; भोपाल में रिटायर्ड जज की गर्भवती बहू ने दी जान
भोपाल में ट्विशा शर्मा के साथ आखिरी रात को क्या हुआ? मैट्रिमोनियल साइट से रिटायर्ड जज के वकील बेटे से की शादी
ट्विशा शर्मा केस भोपाल: गिरफ्तारी से बचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह; क्या व्हाट्सएप चैट दिला पाएगी न्याय?