Video: ग्वालियर-झांसी हाइवे पर ट्रक चालक का तांडव, कार को 1.5KM तक घसीटा, लोग चिल्लाते वो भगाता रहा 

कार में एसएएफ के एक अधिकारी सवार थे, जो ओरछा से ग्वालियर जा रहे थे. फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक चालक बार-बार वाहन को लहराते हुए कार को घसीटता रहा है, जैसा किसी फिल्म में दिखाया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gwalior Jhansi Highway Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से झांसी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरा के पास ट्रक की रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक ट्रक ने नेक्सॉन कार को टक्कर मारी और करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए ले गया. सबसे बड़ी बात यह रही कि हादसे में कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए. इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है. रुह कंपा देने वाली यह घटना ग्वालियर-झांसी हाइवे पर डबरा-टेकनपुर सीमा के बाहर बायपास बझेरा गांव की पुलिया के पास की बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार,  ट्रक (RJ-11-GC-2456) डबरा से ग्वालियर की ओर जा रहा था. इस दौरान उसने नेक्सॉन कार (MP-07-ZG-9779) को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार ट्रक के सामने आकर टेड़ी हो गई. लेकिन, चालक ने ट्रक नहीं रोका, वह कार को उसी हालत में घसीटता हुए ट्रक भगाता रहा. करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार को घसीटने के बाद चालक ने डिफेंस पार्क के सामने कार को सड़क किनारे धकेलकर फरार हो गया.  

Advertisement

Viral Video: बाइक पर 'प्यार चढ़ा परवान', महिला को टंकी पर बैठाकर ले जाते दिखा युवक, कार सवार ने बनाया वीडियो

लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार और राहगीर रास्ते भर चिल्लाते रहे और ट्रक को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. डिफेंस पार्क के सामने कार को छोड़कर भागे ट्रक चालक को लोगों ने पीछा कर रोक लिया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की.  

VIDEO: 1 करोड़ 31 लाख से सजाया उज्जैन का बुद्धेश्वर धाम, 48 घंटे लगे, कहां से आए इतने रुपये?

अब तक थाने में नहीं कराई गई शिकायत 

बताया गया है कि कार में एसएएफ के एक अधिकारी सवार थे, जो ओरछा से ग्वालियर जा रहे थे. फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक चालक बार-बार वाहन को लहराते हुए कार को घसीटता रहा है, जैसा किसी फिल्म में दिखाया जाता है. गनीमत रही कि हादसे में कार सवार तीनों लोगों सुरक्षित बच गए. 

Advertisement

US-Israel-Iran War: महाकाल मंदिर के पुजारी और पूर्व MLA संजय शुक्ला दुबई में फंसे, 2.5 घंटे बैठने के बाद प्लेन से उतारा गया

Topics mentioned in this article