विज्ञापन

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक में जा घुसी; 4 की मौत

सभी लोग एक ही परिवार के थे. वह इंदौर, धार और झाबुआ जिले के निवासी थे. परिवार खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहा था. मृतक झाबुआ जिले के बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही झाबुआ से परिवार के सदस्य रात में ही रतलाम पहुंचे.

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक में जा घुसी; 4 की मौत
परिवार खाटूश्याम दर्शन को जा रहा था, कार खड़े ट्रक में जा घुसी.

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया. 8 लेन पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार अर्टिगा कार पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद काफी दूर तक घिसटती हुई पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के वक्त कार में कुल 9 लोग सवार थे, जिससे तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं.

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग कार के अंदर फंस गए.
सूचना मिलते ही एनएचआई की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. शिवगढ़ थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की. सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया.

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और इंदौर, धार तथा झाबुआ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. परिवार खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहा था। मृतकों के झाबुआ जिले के निवासी होने की जानकारी सामने आई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद झाबुआ से परिवार के कुछ सदस्य रात में ही रतलाम पहुंच गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- बालाघाट में दूषित पानी से 19 बच्चों की मौत- उमंग सिंघार का बड़ा दावा; सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close