मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा थाना क्षेत्र के बम्होंरी खास गांव में बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. टीम बकाया बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने गांव पहुंची थी, लेकिन विरोध के चलते उसे बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम गांव में बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान जब टीम एक खेत से विद्युत मोटर और बाइक जब्त करने पहुंची, तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. आरोप है कि कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर टीम को घेर लिया और हंगामा करने लगे. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि टीम को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा.
https://www.facebook.com/reel/891637693865733
इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन मार्ग में लगाए जा रहे प्लास्टिक के सरिए? क्या है GFRP, जानिए वायरल VIDEO का सच
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस दौरान टीम के साथ अभद्रता, झूमाझटकी और मारपीट भी की गई. साथ ही एक महिला ने आपत्तिजनक हरकत भी की, जिससे माहौल और बिगड़ गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले की शिकायत बिजली विभाग की टीम ने पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे.