विज्ञापन

VIDEO: नपा मीटिंग में भिड़े बीजेपी–कांग्रेस पार्षद, कुर्सी उठाकर फेंकी, जमकर की गाली-गलौच

टीकमगढ़ नगरपालिका परिषद की बैठक में बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों के बीच जबरदस्त हंगामा हो गया. विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान दोनों पार्षदों में तीखी बहस, गाली-गलौज और कुर्सी फेंकने तक मामले पहुंच गया. बैठक में मौजूद 27 पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ स्थिति देखते रहे.

VIDEO: नपा मीटिंग में भिड़े बीजेपी–कांग्रेस पार्षद, कुर्सी उठाकर फेंकी, जमकर की गाली-गलौच

Municipal Meeting Clash Video: टीकमगढ़ नगरपालिका परिषद की बैठक में बड़ा हंगामा हो गया. बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने आ गए. इतना ही नहीं दोनों पार्षदों में जमकर गाली-गलौज हुई. बीजेपी पार्षद ने तो कुर्सी उठाकर फेंक दी. विकास कार्यों और बजट पर चर्चा के लिए बुलाए गए विशेष सम्मेलन में बात इतनी बढ़ी कि पूरी बैठक में बैठे 27 पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुलगफ्फार खान और सीएमओ तक तमाशबीन बने रह गए.

बैठक में हंगामा, पार्षद आमने-सामने

दरअसल, टीकमगढ़ नगरपालिका परिषद की विशेष बैठक के दौरान वार्ड नंबर 18 के पार्षद अजय यादव और कांग्रेस पार्षद अनीस खान के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए और गाली-गलौज तक बात पहुंच गई. अचानक बढ़े इस विवाद से सभागार में अफरा-तफरी मच गई और माहौल गरम हो गया.

बैठक में विकास कार्यों और बजट पर चर्चा होनी थी, लेकिन बीजेपी पार्षद अजय यादव ने आरोप लगाया कि नगर में सही तरीके से विकास नहीं हो रहा. इसी बात पर कांग्रेस पार्षद अनीस खान से उनकी तीखी बहस हो गई. बहस धीरे-धीरे उग्र विवाद में बदल गई और सदन का संचालन पटरी से उतर गया.

बीजेपी पार्षद ने कुर्सी उठाकर फेंकी

विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के पार्षद की ओर से कुर्सी उठाकर फेंकने की घटना सामने आई, जिससे तनाव और बढ़ गया. गाली-गलौज के बीच सभाकक्ष का माहौल पूरी तरह अशांत हो गया और बैठक का मकसद पीछे छूट गया. स्थिति तब और बिगड़ी जब नगरपालिका अध्यक्ष के समक्ष अजय यादव ने अपने वार्ड में विकास कार्य रोकने का मुद्दा उठाया. आरोप है कि इस पर न तो अध्यक्ष ने संज्ञान लिया और न ही कांग्रेसी पार्षदों ने, जिससे अजय यादव भड़क गए. इसके बाद गाली-गलौज बढ़ी और कुर्सी फेंकने की नौबत आ गई.

जिम्मेदार चुप, सभागार में सन्नाटा

हंगामे के दौरान बैठक में मौजूद सभी 27 पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुलगफ्फार खान और नगरपालिका सीएमओ स्थिति देखते रहे. माहौल शांत कराने की कोशिशें नज़र नहीं आईं और पूरा सत्र अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close