हिंदू युवतियों-महिलाओं से दोस्ती कर शोषण का आरोप, होटल से युवक गिरफ्तार, UP पुलिस कर रही जांच

टीकमगढ़ पुलिस ने शहर के एक होटल से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर हिंदू महिलाओं से दोस्ती कर उनका शोषण करने के आरोप लगे हैं. एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पहले से मामला दर्ज है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

टीकमगढ़ शहर के एक होटल से हिंदू युवतियों और महिलाओं से दोस्ती कर शोषण करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बजरंग दल की सूचना पर की गई. आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पहले से मामला दर्ज है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शहर के गौरव होटल से युवक को हिरासत में लिया है. उसकी पहचान अजमत खान निवासी बानपुर जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि होटल में एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पर महिलाओं और युवतियों से दोस्ती कर उनका शोषण करने के आरोप है. इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके आधार पर होटल में रेड की गई.

Advertisement

एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बानपुर थाने में पहले से एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है. उसके मोबाइल में दर्जनों लड़कियों और महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं.आरोपी अजमत ने खुद स्वीकार किया की वह हिंदू समाज की लड़कियों और महिलाओं को लेकर होटल में आता था और उनके साथ रात रुकता था. उसने कहा कि वह खुद को हिंदू बताकर लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करता था, फिर उन्हें अपने जाल में फंसता था. इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश कर रही है.   
 

एआई के कारण छंटनी के बाद ग्राफिक डिजाइनर ने चुराए जेवरात , महिला दोस्त संग गिरफ्तार

नशे में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: बिलासपुर की सड़क पर युवक-युवती का हंगामा, क‍िसी के समझ नहीं आया माजरा

Topics mentioned in this article