विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2025

नशे में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: बिलासपुर की सड़क पर युवक-युवती का हंगामा, क‍िसी के समझ नहीं आया माजरा

बिलासपुर में देर रात नशे की हालत में युवक-युवती के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. युवती ने आत्महत्या की धमकी दी और युवक को थप्पड़ मारे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि पुलिस ने किसी कार्रवाई से इनकार किया है.

नशे में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: बिलासपुर की सड़क पर युवक-युवती का हंगामा, क‍िसी के समझ नहीं आया माजरा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में देर रात सड़क पर नशे में धुत्त युवक और युवती के बीच हुए विवाद ने हाईवोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया. कोनी थाना क्षेत्र में युवक-युवती करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर हंगामा करते रहे. इस दौरान युवती ने युवक को कई बार थप्पड़ मारे और चलती गाड़ियों के सामने कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देती रही. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बीच सड़क पर ड्रामेबाजी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक युवक और युवती के बीच विवाद शुरू हुआ. विवाद बढ़ने पर युवती बीच सड़क में खड़ी हो गई और आने-जाने वाले वाहनों के सामने कूदने की कोशिश करने लगी. इससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. युवक उसे समझाने और शांत करने की कोशिश करता रहा, लेकिन युवती का गुस्सा कम नहीं हुआ.

युवक-युवती पहले से शादीशुदा

जानकारी के मुताबिक युवक तालापारा क्षेत्र का रहने वाला है और युवती भी उसी इलाके की निवासी है. दोनों पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले युवती अपने परिचित की एक महिला के साथ कोनी रोड की ओर गई थी, जहां युवक से मुलाकात हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में था, जबकि युवती भी नशे की हालत में नजर आई.

राहगीरों को हुआ गलतफहमी का शक

शुरुआत में वहां मौजूद कुछ लोगों को लगा कि युवक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा है. इसी संदेह के चलते राहगीरों ने बीच-बचाव किया. बाद में स्पष्ट हुआ कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और विवाद आपसी था. इसके बावजूद उनका व्यवहार इतना उग्र था कि माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

पुलिस को दी गई सूचना

लगातार हंगामे को देखते हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को वहां से ले जाया गया. हालांकि, इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना के दौरान मौजूद युवकों ने युवती द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर हंगामा और आत्महत्या की धमकी देते हुए युवती साफ नजर आ रही है.

TI ने जानकारी से किया इनकार

कोनी थाना प्रभारी भावेश सेंडे ने पूरे मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि न तो मारपीट की कोई सूचना है और न ही युवक-युवती को पकड़ने या किसी कार्रवाई की जानकारी उन्हें मिली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com