विज्ञापन

टीकमगढ़ में भीषण हादसा: इंदौर से आ रही यात्री बस पलटी, अफरा-तफरी का माहौल; एक दर्जन लोग घायल

Tikamgarh Bus Accident: टीकमगढ़ में आज सुबह भीषण सड़क हादास हो गया. यहां एक यात्री बस पलट गई. इस हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए.

टीकमगढ़ में भीषण हादसा: इंदौर से आ रही यात्री बस पलटी, अफरा-तफरी का माहौल; एक दर्जन लोग घायल
सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी बस.

Tikamgarh Bus Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ में भीषण सड़क (Tikamgarh Bus Accident) हादसा हो गया. यहां इंदौर से टीकमगढ़ आ रही एक यात्री बस पलट गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी. इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गईं. आस पास के लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. इस हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक बस महाकाल कंपनी की है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

तेज रफ्तार के कारण पलटी बस

बताया जा रहा है कि भोपाल और इंदौर से वापस लौट रही यात्री बस टीकमगढ़ में पलट गई. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. यह हादसा टीकमगढ़ सागर हाइवे पर गोंगावेर मंदिर के पास मोड़ पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण बस पलटी है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बता दें कि बस सड़क के किनारे झाड़ियों मे जा गिरी. यह घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआईं रवि भूषण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बस से निकाला गया. इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया. 

इधर, घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ में भीषण हादसा: इंदौर से आ रही यात्री बस पलटी, अफरा-तफरी का माहौल; एक दर्जन लोग घायल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close