विज्ञापन
This Article is From May 11, 2025

पुलिस लाइन में ज्वाइनिंग करने आए तीन कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, SP के आदेश पर हुई कार्रवाई

श्योपुर पुलिस लाइन में ज्वाइनिंग करने आए तीन कॉन्स्टेबलों के दस्तावेजों की जांच की गई तो वो फर्जी निकले. इसके बाद एसपी ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

पुलिस लाइन में ज्वाइनिंग करने आए तीन कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, SP के आदेश पर हुई कार्रवाई

मध्य प्रदेश के श्योपुर पुलिस लाइन में तीन कान्स्टेबलों को गिरफ्तार किया है. वो फर्जी कागजातों के जरिए ज्वॉइन करने वाले थे. पुलिस अधीक्षक (Sheopur SP) ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह है मामला

श्योपुर पुलिस ने आरक्षक भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) में फर्जी तरीके से परीक्षा पास कर नौकरी पाने बाले तीन नए कॉन्स्टेबलों को उनके दस्तावेज परीक्षण के दौरान पकड़ा है. एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि श्योपुर पुलिस को आरक्षक भर्ती के बाद 23 नए कॉन्स्टेबल पुलिस हेडक्वार्टर ने दिए थे. इसके बाद सभी कॉन्स्टेबल को श्योपुर पुलिस में ज्वाइनिंग के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेजों का परीक्षण करवाना था और इसी के तहत कॉन्स्टेबल सहित श्योपुर पुलिस लाइन मे जोइनिंग लेने पहुचे थे.

आधार कार्ड के फोटो में बार-बार बदलाव

जब सभी कॉन्स्टेबल के दस्तावेजों की जांच की गई तो तीन लोगों पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस अधिकारियों को तीनों आरक्षकों के आधार कार्ड के फोटो मिस-मैच ओर संदिग्ध लगे. फिर अधिकारियों ने तीनों के आधार कार्ड की बारीकी से जांच की. पुलिस की जांच में तीनों आरक्षकों के आधार कार्ड को परीक्षा से पहले और बाद में कई बार हुए अपडेट करवाने का मामला सामने आया.

इससे माना जा रहा है कि तीनों ने पुलिस भर्ती परीक्षा (Police Recruitment Exam) में अपनी जगह सॉल्वर यानी कि किसी दूसरे व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा दिलवाई. इसके लिए आधार कार्डों में बार-बार अपडेट करवाया गया. श्योपुर SP वीरेंद्र जैन के आदेश के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तीनों आरक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

ये भी पढ़ें- घर में घुसकर प्रेमिका के पति पर चाकू से हमला, धमकाते हुए बोला- मेरे और उसके बीच मत आ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com