विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2023

थाने के पास ही ज्वैलरी शॉप में 10 लाख की चोरी, चोर अपने साथ ले गए सीसीटीवी का डेटा

Sidhi News: ज्वैलरी शॉप पर हाथ फेरने वाले चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी निकाल लिया और अपने साथ ले गए. ताकि किसी तरह का फुटेज या अन्य जानकारी दुकान मालिक और पुलिस के हाथ न लग सके.

थाने के पास ही ज्वैलरी शॉप में 10 लाख की चोरी, चोर अपने साथ ले गए सीसीटीवी का डेटा
चोरों ने किए हाथ साफ

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं. यहां के अमिलिया थाना से महज 300 मीटर दूर एक ज्वैलरी शॉप पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए करीब 10 लाख रुपए के सोने - चांदी के जेवरात चुरा लिए. इन चोरों का आतंक शहर से लेकर गांव तक दिख रहा है. क्षेत्र मे आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है.

पुलिस के हाथ हैं अभी तक खाली

पुलिस के रात में गस्त लगाने को लेकर भी लोग तरह -तरह के सवाल उठा रहे हैं. यहां की पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है, और चोरी की सामग्री भी बरामद नहीं कर पा रही है. बताया जा रहा है कि अमिलिया बाजार में संचालित विनोद सोनी के कृष्णा ज्वैलर्स में रात के समय शटर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए के सोने -चांदी के आभूषण अज्ञात चोरों ने चुरा लिए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने थोड़ी जांच -पड़ताल भी की लेकिन पुलिस के हाथ इस मामले में खाली ही रहे.

ये भी पढ़ें कतर की जेल में बंद नौसेना अधिकारी की सज़ा ए मौत उम्रकैद में बदली, भावुक हुए परिजन, PM मोदी को कहा 'शुक्रिया'

शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को ले गए अपने साथ

ज्वैलरी शॉप पर हाथ फेरने वाले चोर इतने शातिर थे कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए हैं. ताकि किसी तरीके का फुटेज या अन्य जानकारी दुकान मालिक और पुलिस के हाथ न लग सके. पुलिस जांच पड़ताल में जरूर जुटी है पर अभी तक उसके हाथ में कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली है जिसके चलते वह यह कह सके कि चोरी का खुलासा शीघ्र हो सकेगा.

ये भी पढ़ें Gwalior News: रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए भटक रहे पूर्व कर्मचारी, ऐसे जताया विरोध

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com