विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2024

मजार के पास रातोंरात बना दिया मंदिर, अब चंदेरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

Ashoknagar News: चन्देरी थाने में शिकायत लेकर कुछ लोग पहुंचे और कहा कि सालों से बनी मजार के पास लोगों ने रातोंरात पैडस्टल बनाकर शिवलिंग की स्थापना कर दी. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आनन फानन में यहां पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई. 

मजार के पास रातोंरात बना दिया मंदिर, अब चंदेरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

Chanderi Temple Controversy: अशोकनगर के जिले की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी चंदेरी (Chanderi) में मजार के पास मंदिर बनाने का मामला सामने आया है. दरअसल, रविवार की सुबह चन्देरी थाने में शिकायत लेकर कुछ लोग पहुंचे और कहा कि सालों से बनी मजार के पास लोगों ने रातोंरात पैडस्टल बनाकर शिवलिंग की स्थापना कर दी. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आनन फानन में यहां पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई. 

क्या है पूरा मामला?

अशोकनगर के जिले की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी चंदेरी के चंदेरी इंदिरा पार्क के पीछे स्थित मजार के पास आज सुबह लोगों ने शिव मंदिर दिखीं, जो पहले से यहां नहीं था. यह मजार सालों पुरानी है. दरअसल, चंदेरी इंदिरा पार्क के पीछे स्थित सर्वे नम्बर 318 और 323 निजी जमीन है और यह ठाकुर-बरार समाज की है. यह जमीन वर्षो से खाली पड़ी हुई है और यहां मजार बनी हुई थी, लेकिन अचानक ही यहां किसी ने मंदिर बना दिया.

साफ सफाई के दौरान निकली शिवलिंग 

लोगों का कहना है कि चंदेरी इंदिरा पार्क के पीछे साफ सफाई के दौरान यह शिवलिंग निकली है और जिसकी यहां स्थापना की गई है. हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है कि आखिर किसने और कहां से शिवलिंग लाकर यहां स्थापना की है.

चन्देरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि हमारे पास किसी ने कोई लिखित शिकायत तो नहीं की है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने आकर मजार के पास मन्दिर बनाने की सूचना दी थी. जिसके बाद एहतियात के तौर पर सिर्फ नजर बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को भेजा गया है. विवाद की कोई स्थिति नहीं है.

कुछ महीने पहले भी विवादों में रहा चन्देरी

बता दें कि कुछ महीने पहले चन्देरी में हिन्दू मुस्लिम के बीच काफी विवाद हुआ था. दरअसल, यहां मन्दिर में सो रहे पुजारी को मुस्लिम समुदाय ने बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया था. ऐसे में प्रशासन  सुरक्षा की दृष्टि से आनन फानन में यहां पुलिस बलों की तैनाती कर दी. 

ये भी पढ़े: MP का मजदूर 9 महीने में बना करोड़पति ! जानें कैसे बदली किस्मत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com