विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला, आवारा कुत्तों ने घर के आंगन में हसती-खेलती नन्ही जान छीनी

Street Dog attack on Child: मंदसौर जिले में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे को कुत्तों ने इतनी बुरी तरह से काटा कि उसे अस्पताल में भी बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.

बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला, आवारा कुत्तों ने घर के आंगन में हसती-खेलती नन्ही जान छीनी

Stray Dog Attack: मध्य प्रदेश के मंदसौर में आवारा कुत्तों (Street Dog) ने एक बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. कुत्तों ने हमला तब किया, जब वह अपने दोस्तों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था. उसी वक्त आवारा कुत्तों ने उसको नोंचना शुरू कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया.

घटना सुवासरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-15 रुणीजा रोड की है, जहां चार वर्षीय आयुष बैरागी बुधवार सुबह लगभग 10 बजे घर के आंगन में दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. कुत्तों ने बच्चे के गले पर वार करने के साथ-साथ उसके शरीर को भी लहूलहान कर दिया.

कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया अभियान

कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया अभियान

गले सहित शरीर पर 10 से ज्यादा गहरे जख्म

उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े और उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुत्तों ने मासूम के गले के अलावा शरीर पर 10 से ज्यादा गहरे जख्म दिए.

प्रशासन ने चलाया कुत्तों को पकड़ने का अभियान

घटना के बाद प्रशासनिक अमले ने गुरुवार को आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया है और सुवासरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है. 

घटनाक्रम के बाद प्रशासन हरकत में आया है और घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की है. सभी स्ट्रीट डॉग्स के वैक्सीनेशन और री-लोकेशन के आदेश दिए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें- मां ने ही 9 माह की बच्ची को पानी की टंकी में फेंका, फिर ढक्कन किया बंद; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

पिछले साल भी बच्ची की हुई थी मौत

बता दें कि 12 मार्च 2024 को भी जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में भी एक 12 वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था, जिसमें बच्ची की मौत हो गई थी.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close